Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब की मिट्टी व पवित्र जल श्री राम मंदिर के निर्माण में लगेगा!
    सिरमौर

    पांवटा साहिब की मिट्टी व पवित्र जल श्री राम मंदिर के निर्माण में लगेगा!

    By Himachal VartaJuly 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    राम मंदिर के निर्माण में लगेगी पांवटा की मिट्टी, विश्व हिन्दू परिषद ने एकत्रित की पवित्र मिट्टी और जल

     नाहन। मां यमुना के तट से भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में बनने वाले भव्य श्री राम मन्दिर के गर्भगृह के उपयोग हेतु जो अब तक विश्व का सबसे बड़ा गर्भगृह होगा।

    उसमें पांवटा साहिब क्षेत्र के प्राचीन, ऐतिहासिक, पवित्र, मन्दिरों, गुरुद्वारों से एकत्रित की गई राज (माटी) जल को भी विशेष स्थान दिया जाएगा।

    पिछले कई दिनों से विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पांवटा साहिब प्रखण्ड क्षेत्र स्थित प्राचीन ऐतिहासिक मन्दिरों, गुरुद्वारों के सेवादारों, पुरोहितों, समितियों से संपर्क कर प्राचीन, ऐतिहासिक, पवित्र स्थानों से रज (माटी) एकत्रित की है।

    यह वह पवित्र स्थान है जहां पर स्वयं सैकड़ों वर्ष पूर्व महाऋषियों, गुरु महाराज एवं संत, महात्माओं ने तपस्या, धर्मयुद्ध सहित अपने जीवन के अमूल्य क्षण बिताए हैं एवं जनमानस के कल्याण हेतु कई विशेष धर्महित, समाजहित के कार्य इस पुण्यभूमि में किए हैं.

    इन प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों से ली गई रज (माटी) एवं जल पांवटा साहिब से बहने वाली माँ यमुना नदी के पवित्र जल को लेकर श्री अयोध्या जी भेजा।

    जहां पर निर्मित होने वाले श्री राम जन्मभूमि मन्दिर तीर्थ क्षेत्र में इस समस्त रज(माटी) जल को विशेष पूजा,अर्चना कर गर्भगृह में स्थान दिया जाएगा प्राचीन, ऐतिहासिक पवित्र स्थानों में मुख्य रूप से श्री पातालेश्वर स्वयंभू महादेव मन्दिर, गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पा.10वीं, सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ मन्दिर, गुरुद्वारा श्री शेरगहा साहिब, गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब, गुरुद्वारा श्री तीरगढ़ी साहिब, गुरुद्वारा श्री रणथम साहिब, माँ चंद्रघंटा कटासन माता मन्दिर, देही जी साहिबा श्री राम मन्दिर, महर्षि वेदव्यास मन्दिर सहित जीवनदायिनी माँ यमुना जी पवित्र जल को भी एकत्रित किया गया।

    इन स्थानों से रज (माटी) जल एकत्रित करने हेतु पांवटा साहिब प्रखण्ड क्षेत्र में निवास करने वाले विश्व हिन्दू परिषद् / बजरंग दल कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों में दीपक भण्डारी विभाग मंत्री विभाग सोलन, अभिजीत सिंह बाम जिला कार्यालय प्रमुख, प्रतीक गुप्ता जिला कार्यालय सह प्रमुख, पावटा साहिब प्रखण्ड से मनोज भण्डारी, कुलदीप सैनी, मनी सिंह सैनी, जिला सह संयोजक बजरंग दल चौधरी किशोरी लाल, प्रखण्ड अध्यक्ष विहिप सुरेश चौधरी, जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप चौधरी, प्रखण्ड सह संयोजक बजरंग दल आकाशदीप, प्रखण्ड सुरक्षा प्रमुख रिंकू, सुभाष भट्ट,सन्नी सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्ण आस्था विश्वास सहित अपना पूर्ण योगदान दिया।

    इसी कड़ी में विश्व हिन्दू परिषद/ बजरंग दल जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखण्डों में अपने अपने क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक मन्दिरों, गुरुद्वारों एवं पवित्र नदियों, कुंडों एवं झीलों का जल एकत्रित कर श्री अयोध्या भेजा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.