Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»7 करोड़ 41 लाख से होगा माजरा -गुन्गलों सड़क का सुधार- विधान सभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    7 करोड़ 41 लाख से होगा माजरा -गुन्गलों सड़क का सुधार- विधान सभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaSeptember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी
    कोदेवाला संपर्क सड़क पर नवनिर्मित दो पुल जनता को समर्पित, सड़क पक्की करने का टेंडर अवार्ड
    नाहन।
    माजरा -सैंनवाला -टोकियों -खैरी – गुन्गलों सड़क के सुधार और पुल निर्माण पर 7 करोड़ 41 लाख की राशि खर्च होगी। कार्य की डीपीआर मंजूरी के लिए भेज दी गई है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ये बात आज नाहन विधान सभा क्षेत्र के तहत कोदेवाला संपर्क सड़क पर 40 लाख की लागत से नवनिर्मित दो पुलों का लोकार्पण करने के बाद कोदेवाला में आयोजित प्राथमिक शिक्षा खंड माजरा की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में चार शिक्षा जोन के 2 सौ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण के धौला कुंआ सब डिवीजन के तहत करीब 25 करोड़ की राशि के विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। इनमें कोदेवाला संपर्क सड़क की टारिंग का काम भी शामिल है। टेंडर अवार्ड हो चुका है और इस पर 15 लाख की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क को आगे भगतांवाला तक बनाया जाएगा ताकि दूरदराज का ये गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ सके।
    पड़दूनी पंचायत में तीन किलोमीटर लंबी जामनाबाद -खद्दर बस्ती वाया रिहाला संपर्क सड़क की इम्प्रूवमेंट और टारिंग पर 3 करोड़ 64 लाख की लागत आएगी। इसी तरह मिस्सरवाला पंचायत की 4 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के सुधार व टारिंग के लिए 2करोड़ 83 लाख की डीपीआर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेजा जा चुका है। धौलाकुआं -लबाना बस्ती -बैलवाली- गद्दीवाला-सुधावाला -गुज्जरबस्ती सड़क की 3 करोड़ 2 लाख की डीपीआर भी नाबार्ड को भेजी जा चुकी है।
    सुक्खीखाला पुल – माजरा-बातापुल-मटक माजरी -फतेहपुर -पिपलीवाला वाया मिस्स्रवाला मेलियों सड़क पर 3 करोड़ 87 लाख खर्च होंगे। नाबार्ड के तहत बनने वाली इस सड़क का कार्य लोक निर्माण द्वारा मेसर्स एसएस एसोसिएट को अवार्ड कर दिया गया है। पीएचसी भवन कोलर के लिए 90 लाख जबकि पीएचसी भवन माजरा की दूसरी मंजिल के लिए 35 लाख की राशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो रहा है। झील बांकावाडा सड़क पर 20 लाख खर्च हो चुके हैं और 10 लाख की अतिरिक्त राशि भी जारी कर दी गई है। इस सड़क पर 70 लाख की लागत से पुल निर्माण भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कोदेवाला- नींबूवाला संपर्क सड़क का निर्माण मनरेगा कन्वर्जेन्स में होगा। डॉ राजीव बिंदल ने ढाकड़ावाला, भगतावाला व नींबूवाला संपर्क सड़कों के लिए 10 लाख और कोदेवाला स्कूल की चारदीवारी के लिए एक लाख की राशि जारी करने की भी घोषणा की।
    विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि इस क्षेत्र में कुंओं के निर्माण की बड़ी संभावनाओं को देखते हुए 12 कुंओं का निर्माण किया जा रहा है।
    उन्होंने हरिपुर खोल पंचायत के बाशिंदों के लिए जलमूसा में 3 करोड़ 10 लाख की लागत से ट्यूबवेल लगाकर पेयजल व सिंचाई सुविधा मुहैया की जाएगी।
    विधान सभा अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट और जल शक्ति अभियान का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों समेत हर आयु वर्ग के लोगों का आह्वान किया कि वे इन दोनों अभियानों के साथ पूरी सक्रियता व निरंतरता से जुड़ने का संकल्प लें।
    इससे पूर्व डॉ राजीव बिंदल ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप ठाकुर, प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक बिपिन कुमार, प्रधान हरिपुर खोल रीता देवी, प्रधान कोलर अमर सिंह, प्रधान धौलाकुआं मलकीत सिंह, प्रधान पड़दूनी अच्छर भारती, प्रधान मातर मनीषा के अलावा प्रतियोगिता आयोजन से जुड़े अध्यापक व अभिभावक भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.