Author: adminaw

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह से भेंट की। उन्होंने राज्य की प्राथमिकताओं और विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने, हवाई यातायात सुविधा, रेलवे के विस्तार के लिए धनराशि की आवश्यकता और राज्य के लिए विशेष अनुदानों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने आयोग से जिला मण्डी के नागचला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 2000 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए तकनीकी सर्वेक्षण पूरा कर लिया…

Read More

नाहन। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर मंगलवार सुबह नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगरजनों ने खूब जश्न मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल और वन मंत्री गोविन्द्र ठाकुर भी इस जश्न में शरीक हुए।मंगलवार प्रातः भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और नगरजन नाहन के गून्नूघाट में एकत्रित हुए और धारा 370 को हटाने पर खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर में लडडू बांटे और ढोल की थाप पर खूब नाच-गान किया।विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने इस मौके पर कहा कि भारत के इतिहास में 5 अगस्त 2019 का दिन स्वर्ण अक्षरों में…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गत सायं चम्बा के चौगान में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देते है वहीं स्थानीय लोगों को अपनी आस्था की पूर्ति के साथ-साथ मनोरंजन के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला में मनाया जाने वाला मिंजर मेला हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है, जो आज भी पारम्पारिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।मुख्यमंत्री ने इस…

Read More

नाहन। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसल से सिरमौर भाजपा में जश्न का माहौल है। सिरमौर भाजपा ने धारा 370 को हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के संस्थापक श्री श्यामा प्रशाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ था जिन्होंने एक देश, एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान का संकल्प लिया था। भाजपा ने कहा कि अखंड भारत का सपना आज सही मायने में साकार हुआ है।सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, देवेन्द्र अग्रवाल, ओपी सैनी, कुलदीप ठाकुर मीडिया…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समाज के सभी वर्गों को अपने जीवन की संस्कृति के रूप में सड़क सुरक्षा को अपनाने और इसे एक जन अभियान बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अवसर पर आज यहां परिवहन विभाग द्वारा आयोजित मैराथन रैली के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत इस दिशा में एक बड़ी पहल है। प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर सड़कों, क्रैश बैरियरों, बेहतर…

Read More

नाहन। हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंती के अवसर रविवार को नाहन के मालरोड़ स्थित डा. परमार  की प्रतिमा पर उपायुक्त सिरमौर डा0 आर.के परूथी,अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा,एस.डी.एम नाहन विवेक शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता,सहायक आयुक्त रामेश्वर दास,कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन अजमेर ठाकुर,नगर परिषद पार्षद अनिता शर्मा, मधु अत्री,शुंभम सैनी,अनिल जैन सहित शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियो द्वारा पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके उपरान्त विल्ला राउड नाहन में जिला प्रशासन के अधिकारियों, नगर परिषद,एन.सी.सी.,नेहरू युवा केन्द्र,होमगार्ड,ईको क्लब,पदमावती नर्सिग कालेज तथा अरियन्त स्कूल के विद्यार्थियों तथा शहर के वरिष्ठ नागरिको द्वारा स्वच्छता अभियान तथा पौधारोपण के…

Read More

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले अनेक उत्कृष्ट विद्यार्थी देश भर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर तथा अन्य स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गुणवत्तापरक निर्माण के साथ-साथ छात्रावासों की मुरम्मत का कार्य किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उचित सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने…

Read More

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी है कि भारत सरकार ने देश के पहाड़ी राज्यों की अनेक मांगों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पहाड़ी राज्यों में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं के लिए पुनः 90ः10 के अनुपात में वित्तीय सहायता प्रदान करने पर सहमत हो गई है। इसके अतिरिक्त, हर घर को नल उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग को भी मान लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों द्वारा पेयजल के सम्बन्ध में दिए गए अधिकतर प्रस्तावों को ‘हर घर में नल से जल’ योजना…

Read More