Author: adminaw

नाहन। सिरमौर जिला में चालू वित वर्ष के दौरान समाज कल्याण कार्यक्रमों पर जुलाई माह तक 15 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है जिसके अतंर्गत जिला के 34808 पात्र वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को समाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है ।यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।उन्होने कहा कि जिला सिरमौर में एक करोड़ 38 लाख की राशि 105 निर्धन परिवारों को गृृह निर्माण के लिए अनुदान के रूप में प्रदान की जा रही है। उन्होने…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को विकासात्मक योजनाओं के प्रभावकारी कार्यान्वयन के प्रति ‘प्रो-एक्टिव’ रवैया अपनाने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्धारित समय में चल रही परियोजनाओं के कार्यों को पूरा किया जा सके और वांछित लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सके। मुख्यमंत्री आज यहां ‘हिम विकास समीक्षा’ की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हिम विकास समीक्षा सेवा ’ राज्य सरकार की ऐसी अभिनव पहल है, जिससे विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा सकेगी तथा इससे विकास कार्यों में तेजी भी आएगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मॉनसून लगातार सक्रिय बना हुआ है तथा मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले दिनों में मॉनसून के सक्रिय बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने 31 जुलाई और पहली अगस्त को राज्य के मैदानी तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को सचेत रहने को कहा है। इस बीच, अधिकांश स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक से भारी वर्षा हुई है। भारी वर्षा के चलते अभी भी राज्य के विभिन्न हिस्सों…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा 4 अगस्त, 2019 को शिमला रिज पर राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। यह अभियान राज्य में सड़क सुरक्षा व सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जाएगा। यह बात निदेशक परिवहन कैप्टन जे.एम पठानिया ने आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा 4 अगस्त, 2019 को सड़क सुरक्षा के लिए मैराथन ‘दौड़ सुरक्षा की’ को रिज मैदान…

Read More

राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि वह हिमाचल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृतिक संवर्धन तथा बुनियादी ढांचे के विकास आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य करने की परिकल्पना कर रहे हैं।   राज्यपाल ने कहा कि इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य के लोग ईमानदार और मेहनती हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान से वह हिमाचल का विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। लेडी गवर्नर…

Read More

हिमालयी क्षेत्र के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की समग्र एवं समावेशी नीति तैयार करने की वकालतमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को उत्तराखण्ड के मसूरी में आयोजित हिमालयी राज्यों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों के विकास के लिए समग्र, समावेशी और अनुकूल नीति तैयार करने की आवश्यकता है ताकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य बाधाओं के बावजूद ये अन्य राज्यों के समान प्रगति कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लगभग 66 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र वन क्षेत्र है और अगर राज्य को पारिस्थितिकीय रूप से व्यवहारिक और वन क्षेत्र में वैज्ञानिक तौर…

Read More

राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को व्यापक बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले कुछ महीनों में 27,515 करोड़ के निवेश की 228 परियोजनाओं के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश करने के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिम प्रगति पोटर्ल की द्धितीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध आधार पर पूरा करने तथा उनकी गुणवत्ता पर नजर रखना बड़ा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्तूबर…

Read More

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि मादक पदार्थों की बिक्री व इनका बढ़ता सेवन आज एक राष्ट्रव्यापी समस्या बन गई है और समाज में मादक पदार्थों के उन्मूलन के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा राजस्थान के मुख्यमंत्रियों और जम्मू कश्मीर, केन्द्र शासित क्षेत्र चण्डीगढ़ व दिल्ली के  उच्चाधिकारियों की दूसरी क्षेत्रीय कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बैठक में इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्य में ड्रग्स की रोकथाम व बड़े अपराधियों और गैंगस्टर्स की…

Read More