Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)।   हरिपुरधार में उपतहसील कांग्रेस सरकार की देन है और आज इस तहसील से हजारों लोगों को लाभ भी हो रहा है लेकिन पिछले 4 महीने से उपतहसील में नायब तहसीलदार का पद ही खाली है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। जब का औचक निरीक्षण करने रेणुका के विधायक विनय कुमार  पहुँचे तो लोगों की भीड़ लगी थी लेकिन नायब तहसीलदार का पद ख़ाली था, स्थानीय लोगों ने उपतहसील में खाली चल रहे पदों को लेकर शिकायत भी की । उन्होंने बताया कि  हरिपुरधार महल क्षेत्र से रेणुका बीजेपी को हमेशा बढ़त मिलती…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ सब्जी मंडी में 20 नई दुकानें बनाई जायेगी | इसके लिए जमीन की निशानदेही करवा प्राकलन बनाने के आदेश जारी कर दिए गये है। यह जानकारी प्रदेश कृषि  विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने राजगढ़ की सब्जी मंडी का निरिक्षण करने के बाद मिडिया से रुबरू होते होते हुए कही। बलदेव भंडारी ने बताया कि नई दुकानों के निर्माण पर डेढ़ से दो करोड़ जितनी भी राशि खर्च होगी जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी राजगढ़ की लगभग 3 बीघे जमीन खाली पड़ी है और इसकी निशान देही करवाने के लिए आदेश जारी कर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी (शिलाई) में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 32 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा कि इस शिविर में पाठशाला परिसर की सफाई की गई तथा पाठशाला परिसर में लगे पौधों के निराई गुड़ाई की गई। सभी स्वयंसेवकों को समूहों में बांटा गया तथा परियोजना कार्य को समूह बार दिया गया हिंदी प्रवक्ता राधा शर्मा ने इस दौरान स्वयंसेवकों के साथ कार्य की निगरानी की पाठशाला परिसर में रोपे गए। पौधों के आसपास खरपतवार को साफ किया गया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ब्लाक राजगढ़ सिरमौर का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में विधायक श्रीमती रीना कश्यप से उनके निवास स्थान राजगढ मे उनसे  मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौपा जिस मे कहा गया है कि विधानसभा के मानसून सत्र  में केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना जिसमें सरकारी कर्मचारी की सेवा काल के दौरान मृत्यु  होने या पूर्ण अपंगता होने पर उसके परिवार को पुरानी पेंशन स्कीम के लाभ प्रदान किए जाते हैं, को हिमाचल सरकार के द्वारा लागू किया जाए। अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार 2009 से …

Read More

आगामी 4 अगस्त तक पार्षद व स्थानीय लोग दें अपने सुझाव नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार नाहन शहर में लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सर्वे करवा रही है जिसमें शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पैदल फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक डेªनेज व्यवस्था स्थापित करना और ठोस कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करना आदि शामिल है। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर पालिका परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में एलएनटी कंपनी के प्रभारी बालाकृष्ण अय्यर की टीम ने गत सांय उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नाहन शहर के सौंदर्यीकरण व…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया 29 जुलाई, 2021 को एक दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।वन मंत्री 29 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे बातामण्डी में जल भण्डारण साइट का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद 11ः45 बजे राजपुर भगानी में निरीक्षण हट की चारदीवारी और हॉल की आधारशिला रखेंगे और दोपहर 12ः45 बजे वन विश्राम गृह भगानी की विशेष मुरम्मत, चारदीवारी और अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त, दोपहर 2 बजे वन विश्राम गृह मटरूवाला के नवीकरण किए गए कमरों का लोकार्पण करेंगे व अतिरिक्त कमरों के निर्माण की…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गृहणी सुविधा योजना के तहत टिम्बी में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने टिम्बी जॉन की 4 पंचायतो की 500 महिलाओं को  गैस सिलेंडर  वितरित किए। बलदेव तोमर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ग्रहणी सुविधा योजना के तहत शिलाई ब्लाक में लगभग  4000 महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रदेश के हर घर को गैस सिलेंडर देने का लक्ष्य रखा गया हैं। जिन महिलाओं को अभी भी गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं उनको भी बहुत जल्द गैस कनेक्शन मिलेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  नेतृत्व में शिलाई…

Read More

दिसंबर 2021 तक सिरमौर की सड़कों को आवारा पशु मुक्त करने का है लक्ष्य नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर पशुओं के पकडे़ जाने पर पशुपालकों को जुर्माना देकर उन्हें छुड़ाना होगा। यह बात उपायुक्त राम कुमार गौतम ने आज पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने पशुपालकों से बार-बार अपील की इसके बावजूद सड़क पर मवेशियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब क्षेत्रों में…

Read More