Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के जामनिवाला सड़क मार्ग पर अर्थ से करंट आने पर फोरमैन का एक कर्मचारी करंट लगने से घायल हो गया। जिसको मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया । हालांकि मौके पर विधुत विभाग की टीम पहुंचीऔर घायल को सिविल अस्पताल लाया गया जहां वरिष्ठ चिकिस्तक का कहना है कि उनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है । मौके पर मौजूद विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने कहा कि अर्थ से करंट आने पर कर्मचारी घायल हुआ है जिसकी स्थिति में अब सुधार है ।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सब स्टेशन कालाआम्ब व 132 के0वी0 गिरी कालाआम्ब ट्रांसमिशन के अतंर्गत आने वाले क्षेत्रों में 9 व 11 जुलाई, 2021 को प्रातः 09 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । इसके अतिरिक्त विद्युत सब-स्टेशन गोन्दपुर व 132 के0वी0 गिरी पांवटा लाइन में जरूरी रख रखाव व मुरम्मत के चलते 10 जुलाई, 2021 को प्रातः 09 बजे से संाय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गरु की नगरी पांवटा के जंगलो में इन दिनों वन कटुओं ने कहर बरपाया हुआ है। उपमंडल के धौलाकुआं के जंगल में खैर के 23 पेड़ के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने एक आरा मशीन से कटे हुए खैर के 83 नग के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वन विभाग ने आरा मशीन को सीज कर किया तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी की धौलाकुआं के सुंकर खड के जंगल में खैर के पेड़ों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्राम ऐलानमं पंचायत शिलाई के गांव अछोटी में अचानक पशुशाला में आग लगने से दो गाय की मौका पर मौत हो गई है जबकि एक गाय गम्भीर घायल है। स्थानीय प्रशासन ने मौका का निरीक्षण करके पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही है। जानकारी के अनुसार अछोटी गावँ के भगत सिंह ने रोज की तरह अपनी तीनो गाय को पशुशाला में बांधकर कर  घर आए थे, मच्छरों को भगाने के लिए लगाए गए धुंवे ने साथ रखे घास में आग पकड़ी व आग पशुशाला तक पहुँच गई पशुशाला में रखी घास ने जैसे ही आग…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘शगुन’ पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। इस योजना के अन्तर्गत अब गरीब और अनाथ बेटियों को शादी पर सरकार की ओर से विवाह अनुदान के रूप में 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला सिरमौर में इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी अब आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंधित ऐसे माता-पिता या संरक्षक अथवा स्वयं लड़की, यदि उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं या लापता हैं, को शादी के लिए वित्तीय सहायता…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  युवा कोंग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग में हो रही भर्ती को लेकर आज वन वृत अरण्यपाल नाहन को ज्ञापन सौंपा। अरण्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हाल ही में वन विभाग द्वारा रिक्त पड़े पदों की भर्ती करवाई जा रही है जिसमे वन वृत नाहन के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभियर्थियों के लिए कोई भी रिक्त पद नही है और पिछले महीने वन विभाग द्वारा निकली गयी नोटिफिकेशन जिसमे वन वृत नाहन के लिए 20 पद दिए गए थे। लेकिन विभाग द्वारा एक ओर नई नोटिफिकेशन निकाली गई है जिसमे 7 पदों…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज कुल्लू के पास पिरडी में पर्वतारोहण संस्थान के रीवर राफ्टिंग केंद्र पर राष्ट्र के इस सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1946 में बंगाल के विभाजन की मांग की ताकि मुस्लिम बहुल पूर्वी पाकिस्तान में भारत के हिंदु-बहुल क्षेत्रों को शामिल करने से रोका जा सके। डाॅ. मुखर्जी ने अनुच्छेद-370 को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा मानते हुए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सबस्टेशन सोलन 132/33 केवी, 16/20 एमवीए में आवश्यक रख रखाव हेतु 8 जुलाई को प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6ः00 बजे तक विद्युत् आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नारग राजेन्द्र कुमार ने दी। उन्होने बताया कि इस दौरान विद्युत उपमंडल नारग, सराहाँ और बागथान के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत् आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Read More