शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिमला होटल एवं रेस्तरां संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजय सूद के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। संघ ने मुख्यमंत्री से रविवार के दिन भोजन एवं खाद्य सामग्री की दुकानें, रेस्तरां, ढाबा व कैफे खुले रखने की अनुमति देने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य हज समिति के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय हज समिति ने विभिन्न राज्यों की हज समितियों के आग्रह पर ऑनलाइन हज आवेदन भरने की तिथि को 10 दिसम्बर, 2020 से बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 कर दिया है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 या उससे पूर्व जारी मशीन रीडेबल वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट धारक आवेदनकर्ता जिनका पासपोर्ट 10 जनवरी, 2022 तक वैध हो वह हज-2021 हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि इच्छुक हज यात्री अधिक जानकारी के लिए अनुभाग अधिकारी, गृह-सी शाखा, राज्य हज समिति को दूरभाष नम्बर- 0177-2880527,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना काल में सब्जियों के दाम ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया था। तो वही अब बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ने से हरी सब्जियों के दाम में 50% तक की गिरावट आ गई है। सब्जियों के भाव घटने से मध्यम वर्ग के परिवारों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सब्जी के दाम ज्यादा हो तो घर का खर्च बढ़ जाता है। सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों से सब परेशान थे, तो वहीं अब जाकर आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजार में लगभग सभी सब्जियों के भाव में कमी देखी जा रही…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ हनुमान मंदिर जाखू के दर्शन किये और वहां पूजा-अर्चना की। राज्यपाल रोप-वे के माध्यम से जाखू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले की सतत आरोहणम संस्था की ओर से करवाई गई राष्ट्रीय स्पर्धा में नाहन की शबाना सैय्यद ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। संस्था ने देश भर से पांचवीं से जमा दो कक्षा के प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता करवाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम संस्था की निदेशक भारती शर्मा ने घोषित किए। वन स्थली विवि जयपुर से संगीत विषय में पीएचडी कर रही नाहन के अमरपुर मोहल्ला निवासी शबाना सैय्यद ने परास्नातक और मुक्त वर्ग में हिस्सा लिया। शबाना ने संविधान को आकार देने वाली 15 महिलाओं में से एक विजयलक्ष्मी पंडित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की 18 दिसम्बर, 2020 को जारी कि गई अधिसूचना में शुद्धि कि गई है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने देते हुए बताया कि विकास खण्ड संगडाह की जारी कि गई अधिसूचना में क्रम संख्या 42 पर अंकित ग्राम पंचायत पुन्नरधार के वार्डों के आरक्षण की शुद्धि की गई है जिसके मुताबिक ऑल वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, क्यारी वार्ड महिला के लिए आरक्षित, पुन्नर वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए, धार वार्ड अनारक्षित तथा पोषण वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
75 वर्षीय नेपाली मूल के व्यक्ति की ठंड से मौत नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की ठंड से मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 75 वर्षीय नर बहादुर के रूप में हुई है। व्यक्ति काफी लंबे अरसे से बड़ोन गांव में किसी के मकान में रह रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नर बहादुर लंबे अरसे से श्री रेणुका…
लावारिस पशु देघ रहे हादसों को न्योता, वाहन चालकों को सताने लगा… नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की संगडाह तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र सनौरा में अनेक गऊएं कई दिनों से सड़कों पर घूम रही है। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां पेश आ रही है। इसके अतिरिक्त यही लावारिस पशु रात्रि को लोगों के खेतों में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि यशवंत नगर में भी एक निजी संस्थान द्वारा संचालित गौशाला खोली गई है। जहां इन लावारिस पशुओं को शरण मिल सकती थी लेकिन उसके बावजूद भी यहां पशु सड़कों पर झुडं बना…