नाहन।(हिमाचल वार्ता) उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला में 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा । उन्होंने इस आयु वर्ग के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। डॉ परुथी ने कहा कि यह कार्य जिला के लगभग 80 टीकाकरण केन्द्रों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि शीघ्र अति शीघ्र 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए। उपायुक्त…
Author: Himachal Varta
नाहन।(हिमाचल वार्ता)जिला मुख्यालय नाहन से पावंटा साहिब की ओर रुखडी गांव से गुजर रहे एनएच पर देर रात एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करीब 22 वर्षीय युवक मानसिंह निवासी उत्तर प्रदेश की हुई है। जबकि इस हत्या को अंजाम देने वाला मृतक का दोस्त दशरथ फरार हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब रात के 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां हत्या करने वाला दशरथ, मृतक मानसिंह और उनका एक तीसरा दोस्त जीत सिंह तीनों ने इकट्ठे धौला कुआं और कोलर के बीच जमकर शराब…
नाहन।:- जिला सिरमौर पुलिस की टीम अपने कप्तान खुशाल चंद शर्मा के साथ पूरी रात जुर्म पर कार्यवाही करती नजर आई। एक और जहां शंभूवाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला रात को ही सुलझा डाला तो वही माजरा में साढ़े 8 क्विंटल भुक्की तथा श्री रेणुका जी ददाहू में 119 पेटी अवैध शराब की पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस कप्तान के अनुसार माजरा पुलिस ने नाहन की ओर एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री के नजदीक पूर्व सूचना के आधार पर नाका लगाया। इसी दौरान रात को एक गाड़ी HR 58a 8028 ने नाके के दौरान भागने…
ददाहू। थाना रेणुकाजी पुलिस ने ददाहू संगड़ाह रोड पर डैम साइड के पास रात्रि नाका लगाया हुआ था। देर रात एक पिकअप गाड़ी HP79 1915 संगड़ाह की ओर जा रही थी। नाके पर रेणुका पुलिस द्वारा गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी को पूरी तरह त्रिपाल से कवर किया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की बड़ी जनता से चेकिंग की तो पुलिस को सब्जियों के क्रेट के नीचे कुछ डिब्बे दिखाई दिए। पुलिस ने जब जीके क्रेटों को उतरवाकर जब गाड़ी की पूरी चैटिंग ली तो उसमें 119 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। इस गाड़ी…
नाहन।विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगगत पेयजल किल्लत की संभावना को देखते हुए जल शक्ति विभाग को समय रहते आवश्यक पग उठाने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की संभावना हो सकती है वहां पर अधिकारी योजना का निरीक्षण करेंगे और समय रहते योजना को दुरुस्त करेंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति को गर्मियों में भी सुचारू बनाने के दृष्टिगगत 13 अप्रैल को जल शक्ति अधिकारियों की बैठक नाहन में रखी गई है। डॉ राजीव बिन्दल ने रामा-धौन से आये एक पंचायत के प्रतिनिधि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी की झील में शनिवार को कूदकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक का पोस्टमाटम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (24) निवासी गांव धारटारन, जिला सिरमौर के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजेंद्र सिंह श्रीरेणुकाजी झील के स्नानघाट पर पानी में नहाने गया और वापिस नहीं आया। उसने अपने कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान पास रखा था। ऐसे में प्रतीत हुआ कि वह नहाने गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने…
एक व्यक्ति नाजायज हथियारों और गोला-बारूद सहित काबू चंडीगढ़/खन्ना (हिमाचलवार्ता)। गैर-कानूनी खनन गतिविधियों से वातावरण और राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुँचा रहे रेत माफिया पर नकेल डालने के मद्देनजर इंफोरसमैंट डायरैक्टर (माइनिंग) आर.एन. ढोके के दिशा-निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने सतलुज दरिया के आस-पास गैर कानूनी माइनिंग गतिविधियों में शामिल समराला निवासी को गिरफ्तार किया है। मुलजिम की पहचान गुरिन्दर सिंह उर्फ गिंदा पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी गाँव भौरला तहसील समराला जिला लुधियाना के तौर पर हुई है और पुलिस ने उससे 4 गैर-कानूनी देसी हथियारों और स्विफट डिजायर कार (डी.एल -1-जैड्ड.ए -0673) बरामद की। इस सम्बन्धी और…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य में कोविड-19 के मामलों की बढ़ोतरी के दृष्टिगत स्थिति की समीक्षा के लिए आज वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, और प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर राज्य में सूखे जैसी स्थिति से उपजी परिस्थितियों की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी के साथ-साथ परीक्षण, ट्रेसिंग और उपचार के लिए दोहरी रणनीति समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में परीक्षण की…