स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जनों को समस्त स्कूलों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए टेस्टिंग शुरू करने के निर्देश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि 19 फरवरी से बढ़ाकर 25 फरवरी 2021 कर दी गई है। फ्रंटलाईन वर्करों को टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि भी 6 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी गई है। आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हाल ही में दूसरे राज्यों में कोविड के मामलों में हो रही वृद्धि…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -पांवटा साहिब में एनएसयूआई द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर व जिला सिरमौर अध्यक्ष विपुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर किया साथ ही प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है बेरोजगारी की दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार है। प्रदेश में पिछले 15 दिनों में 5 से 7 के बीच बलात्कार व छेड़छाड़ के मामले सामने आए है जिसको सरकार दबाने की कोशिश…
परिषद के सामने पार्किंग, सफाई, गार्बेज की उठाई समस्या नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऐतिहासिक शहर नाहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर की नागरिक सभा ने नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से मुलाकात की और जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। नागरिक सभा का कहना है कि शहर में कई ऐसी समस्याएं है। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया से बात करते हुए नागरिक सभा के अध्यक्ष ओम लाल चौहान ने कहा कि शहर में ऐतिहासिक तालाबों की हालत खराब है।. जिस और जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पार्किंग…
सिरमौर युवा कांग्रेस ने डीसी सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर युवा कांग्रेस की इकाई नाहन कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल गैस व सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस के राज्यस्तरीय आह्वान पर जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर व नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल खान के नेतृत्व में नाहन डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नाहन में बढ़ती महंगाई व तेल की बढ़ती कीमतों तथा सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी की गई ओर डीसी सिरमौर के माध्यम से…
10 युवाओं को अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान मनाली में पैराग्लाइडिंग व 12 युवाओं को कुफरी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मिलेगा प्रशिक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गत बजट में प्रदेश के युवाओं को पर्यटन व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई थी ताकि युवाओं को प्रत्यक्ष रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर मिल सके। इस घोषणा के तहत सिरमौर के 22 युवाओं को पैराग्लाइडिंग व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में ट्रैनिंग करने का अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी।…
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सी सी ई ए के लिए मुख्यमंत्री से जल्द करेंगे चर्चा नाहन (हिमाचलवार्ता)। 7000 करोड रुपए की राष्ट्रीय महत्व वाली बहुउद्देशीय श्री रेणुका जी बांध परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं।बहू उद्देश्य परियोजना के लिए रिवाइज्ड डीपीआर कॉस्ट सहित टेक्निकल क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है। अब केवल बांध निर्माण के कार्य को शुरू करने के लिए फंड रिलीज होना बाकी रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत जल्द ही रेणुका बांध निर्माण की फाइल केबिनेट कमेटियों कोनामिक अफेयर्स में पुट अप हो सकती है। जैसे ही सी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में वर्ल्ड फ्लू के खतरे के बीच शिलाई से 4 किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया खड में 2 गिद्ध मृतक अवस्था में मिले। जिससे लोगों में वर्ल्ड फ्लू की दहशत है लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी अनुसार गुरुवार को उपमंडल शिलाई से चार किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया में मृतक अवस्था में मिले 2 गिद्ध से लोग वर्ल्ड फ्लू के खतरे से आशंकित है। क्षेत्र में पक्षियों के मरने की यह दूसरी घटना है इससे पूर्व तिलोर के समीप…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में गरीब बच्चों को अब मुक्त में शिक्षा मिलेगी। स्टोन क्रेशर बस्ती में गरीब बच्चों के लिए मेडिकल एम्बेसडरस के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर संचालित किया गया है। बता दे कि रामपुर घाट में प्रवासी बच्चों के लिए मुफ्त में ट्यूशन सेंटर खोला गया है। यह उन बच्चों के लिए है जो ना तो स्कूल जा रहे हैं और बेहद गरीब परिवारों से संबंधित है। मेडिकल एम्बेसडरस प्रेमनगर देहरादून उतराखण्ड के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर खोला गया है । जिसमे उदघाटन गुलजार सोनी के द्वारा किया गया। बीडीसी सदस्य गुलजार सोनी ने बताया कि बिना शिक्षा…