नाहन। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर किसानों के लिए कोई ठोस नीति बनानी चाहिए ताकि मेहनतकश किसानों को उनकी नगदी फसलों के अच्छे दाम मिल सके। रावत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों को उगाने में बहुत मेहनत करते हैं।लेकिन उनको उचित दाम नहीं मिलते हैं मेहनत किसान करते हैं पैसा बिचोलिया कमाते हैं। रावत ने बताया कि यदि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय 2022 तक वास्तव में ही दोगुना करना चाहती…
Author: Himachal Varta
नाहन। सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र रोनहाट में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतकों की पहचान अमित कुमार पुत्र कुंदन सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गांव कठोला उप तहसील रोनहाट व कृष्ण पुत्र चत्तर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गांव रोनहाट के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सब्जी लेकर एक पिकअप गाड़ी एचपी 85-4700 रोनहाट से ठियोग की तरफ जा रही थी। अचानक रोनहाट से करीब चार…
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर 16 मई से जिला सिरमौर में भी स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है. अभियान अगस्त माह तक बरसात का मौसम खत्म होने तक जारी रहेगा. नाहन। कोरोना के बीच सिरमौर में डेंगू जागरूकता अभियान शुरू, घर-घर संदेश पहुंचाएगा स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर 16 मई से जिला सिरमौर में भी स्वास्थ्य विभाग ने भी इस अभियान को चालू कर दिया है जो आगामी अगस्त महीने तक चलेगा हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कोई विशेष जागरूकता कार्यक्रम न चला कर लोगों को जागरूक करने के लिए…
लोग घरों में रहकर सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने और उनकी मुश्किलों को दूर करने में कोरोना वारियर्स आपदा के डट कर सामना कर रहे हैं। नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश सहित प्रदेश में भी आपदा का समय चल रहा है। देश भर में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में रहकर सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने और उनकी मुश्किलों को दूर करने में कोरोना वॉरियर्स आपदा के डट कर सामना कर रहे हैं। सीमाओं से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे…
नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के मंडोली के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला संज्ञान में आया है। शव की पहचान 55 वर्षीय रूप सिंह पुत्र नैन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को स्थानीय लोगों ने माइन के समीप एक शव को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि…
माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक कहा, माइनर मिनरल की गैर कानूनी निकासी संबंधी हैल्प लाइन नंबर पर दी जा सकती है सूचना होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी व यदि कोई ऐसा मामला सामने आया तो संबंधित व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वे आज माइनिंग विभाग व जिला पुलिस के अधिकारियों को बैठक के दौरान हिदायत कर रहे थे। श्रीमती अपनीत रियात ने माइनिंग विभाग व जिलान पुलिस के अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि आपसी तालमेल कर गैर कानूनी माइनिंग…
नाहन (संजय सिंह)। लॉकडाउन के दौरान प्राईवेट गाड़ियों वाले ग्रामीण क्षेत्रों से सवारियां ढोकर खूब चांदी कूट रहे हैं जिससे प्रदेश सरकार को लाखों रूपये का चूना लग रहा है । बता दें कि प्रदेश में गत 21 मार्च से लॉकडाउन के कारण सभी बसें बंद है और इस दौरान बिमार व्यक्तियों के लिए दवा व अन्य आवश्यक सामान लाने के लिए गांव के लोगों को गाड़ी हायर करके चणडीगढ अथवा शिमला आदि जाना पड़ता है जिसके एवज मे उनको भारी भरकम रकम अदा करनी पड़ रही है और लोगों की मजबूरी देखकर प्राईवेट गाड़ी वाले इसका खूब फायदा उठाते…
जरुरी सेवाएं व स्वास्थ्य समस्याओं को छोडक़र 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, सांस की बीमारी वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं व दस वर्ष की आयु तक के बच्चों को घरों में रहने के दिए निर्देश नाई व सैलून को खोलने की दी आज्ञा परंतु स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन बनाना होगा यकीनी होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने 31 मई तक जिले में लॉकडाउन जारी रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी किए आदेशों में जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि पिछले आदेशों में दी गई छूट पहले की तरह ही जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल,…