चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 67 चंडीगढ़। चंडीगढ़ के बापूधाम में आज कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनदीप सिंह बराड़ ने पैरामिलिट्री फोर्स (सीआरपीएफ) को बुलाया है। अब बापूधाम में लोगों को घरों में रोकने की जिम्मेदारी सीआरपीएफ की होगी। आज सुबह भी बापूधाम कॉलोनी में 8 और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 67 हो गई है। चंडीगढ़ में मंगलवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। एक दिन में संक्रमित मरीजों के मिलने की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। पिछले तीन…
Author: Himachal Varta
शिमला। कांगड़ा केन्द्रीय सहकारिता बैंक (केसीसीबी)के अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बैंक की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। अध्यक्ष द्वारा इस फंड में बैंक के कर्मचारियों की ओर से 23,73205 रुपये का एक और चेक भी दिया गया। हि.प्र. पैरा रेग्यूलर टीचर संघ ने भी इस फंड में 1,01,000 रुपये का योगदान दिया। शिमला मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित थें मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। प्रदेश सरकार कच्चे माल और तैयार उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुुनिश्चित करने के अलावा उद्योगपतियों को उनकी इकाइयों के सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरमौर के काला अम्ब क्षेत्र के स्टील उद्योगपतियों के साथ बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देश में कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य के विभिन्न उद्योगों, व्यावसायिक इकाइयांे जैसे पर्यटन, कृषि और अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की छूट दी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला मण्डी में विधान सभा क्षेत्र सिराज के भाजपा पदाधिकारियों, बूथ पालकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्हांेने क्षेत्र के लोगों को पीएम केयर्ज और एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 25 लाख रुपये का अंशदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से प्रदेश सरकार को कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट्स और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया, क्योंकि यह कोविड-19 महामारी की रोकथाम…
शिमला। मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आज यहां राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन की 1700 करोड़ रुपये तथा स्वच्छ भारत मिशन की 246 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गई। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों की लागत कम करने के लिए आवश्यक कदम समयबद्ध उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बहाव जल परियोजनाएं तैयार करने को विशेष प्राथमिकता दी जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह ने…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) के औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर कोविड-19 के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन की अवधि में औद्योगिक गतिविधियों को निष्पादित करने में उनके सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने राज्य के विकास में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने में मजदूरों की मदद करके औद्योगिक इकाइयों ने सरकार के प्रयासों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मना…
शिमला। प्रदेश सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचलवासियों की सहायता के अपने उपायों में तेजी लाते हुए हेल्पलाइन नंबरों और ई-मेल के माध्यम से सहायता मांगने वाले 5000 से अधिक लोगों को सहायता प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव (राजस्व-आपदा प्रबंधन) ओंकार शर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी। ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिल्ली और चंडीगढ़ में अपने अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और बाहर फंसे लोगों से प्राप्त काॅल और ई-मेल के आधार पर राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा…
शिमला। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिवों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता की, जिसमें कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। रमेश पोखरियाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शिक्षा क्षेत्र के लिए विभिन्न चुनौतियां सामने आई हैं। एचआरडी मंत्रालय विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए आॅनलाईन शिक्षा प्रणाली लागू कर रहा है। एनसीईआरटी द्वारा लाॅकडाउन के कारण समय की हानि को…