काया कल्प प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में पहले स्थान पर रहा सिविल अस्पताल मुकेरियां, दसूहा ने पाया दूसरा स्थान स्वास्थ्य कर्मियों के तनदेही से किए गए कार्यों के कारण जिले को मिला यह सम्मान: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देकर होशियारपुर ने प्रदेश में अपना दबदबा बनाया है। देश भर में चल रहे काया कल्प प्रोग्राम के माध्यम से जिले के दो सरकारी अस्पतालों ने प्रदेश में पहला व दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि काया कल्प प्रोग्राम के कड़े मापदंडों पर खरे उतरते हुए सिविल…
Author: Himachal Varta
नांदेड़ से 467 से अधिक श्रद्धालू पंजाब लौटे राजस्थान से 152 विद्यार्थियों और 2900 मज़दूरों की भी घर वापसी चंडीगढ़। नांदेड़ साहिब में फंसे श्रद्धालुओं और राजस्थान से मज़दूरों और विद्यार्थियों की पंजाब में हो रही घर वापसी के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज लॉकडाऊन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गुरुद्वारा श्री मजनू का टीला में ठहरे 250 सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को यकीनी बनाने के लिए दिल्ली सरकार के साथ संपर्क साधा है। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्रा ने नयी दिल्ली के डिप्टी कमिशनर (सैंट्रल) निधी…
पी.पी.एस.एल. को अदायगियों के भार से मुक्त करने के लिए कहा चंडीगढ़। बिजली खरीद समझौतों (पी.पी.एज़) के अंतर्गत कोविड महामारी संकट के मद्देनजऱ लगाए लॉकडाऊन को अप्रत्याशित हालात (फोर्स मैज्यूर) बताते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से अपील की है कि वह पी.एस.पी.सी.एल. को क्षमता खर्चों की अदायगियों के भार से मुक्त करे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा राज मंत्री (स्वतंत्र भार) राज कुमार सिंह को लिखे पत्र में कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोशन (पी.एस.पी.सी.ऐल.) अप्रत्याशित हालात पैदा होने के कारण बिजली के वितरण सम्बन्धी समय सारणी तय करने से असमर्थ है…
लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, देश पिछले डेढ़ माह में हजारों जिंदगियां बचाने में कामयाब रहा है: प्रधानमंत्री तेजी से प्रभावकारी कदम उठाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए, ‘दो गज दूरी’ के मंत्र का पालन करने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राज्यों को रेड जोन को ऑरेंज जोन और फिर ग्रीन जोन में बदलने की दिशा में अपने प्रयासों को केंद्रित करना चाहिए’ नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कोविड-19’ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने और इस महामारी से निपटने हेतु आगे की योजना बनाने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के…
कोविड के दृष्टिगत आयुर्वेद अस्पताल को कॉलेज का साईंस ब्लाक आवंटित नाहन। डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में कोविड लैब स्थापित की जा रही है, जिसका कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस लैब में कोविड सम्बन्धी सभी टैस्ट किए जाएंगे और कोविड टेस्ट के लिए अब सैंपल इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मैडिकल नहीं भेजना पड़ेगा। विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज उपायुक्त डा. आर.के. परूथि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.के. पराशर, व मैडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ महत्वपूणर््ा बैठक में भाग के उपरांत यह जानकारी प्रदान की।…
मुख्यमंत्री ने माहिरों के ग्रुप के साथ जान-पहचान मीटिंग की एजेंडा आगे ले जाने के लिए 5 सब ग्रुप बनाऐ- मोंटेक सिंह आहलूवालिया चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा राज्य को कोविड के उपरांत पुन: सुरजीत करने की कोशिशों के चलते नीति घडऩे की दिशा में सोमवार को उस समय पर पहला कदम उठाया गया जब मोंटेक सिंह आहलूवालीया के नेतृत्व अधीन माहिरों के ग्रुप ने पाँच सब ग्रुप तैयार कर लिए। इसके इलावा पूर्व प्रधान मंत्री डा.मनमोहन सिंह ने भी राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रगति को फिर बहाल करने के लिए अपना मार्गदर्शन देने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील…
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बठिण्डा। बठिंडा। गर्मी के मौसम की शुरुआत के चलते एयर कंडीशनरों के प्रयोग सम्बन्धी शंकाओं को दूर करते हुये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड -19 के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं और रिहायशी /व्यापारिक स्थानों में ए.सी. (एयर कंडीशनरों) के प्रयोग सम्बन्धी विस्तृत दिशा -निर्देश जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि क्योंकि एयर कंडीशनर एक कमरे के बीच की हवा को घुमा कर (री-सर्कुलेट) दोबारा ठंडा करने के नियम पर काम करता है, इसलिए मौजूदा कोविड -19 की स्थिति में कुछ चिंताजनक शंकाऐं सामने आ रही हैं कि…
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने कोविड-19 लॉकडाउन के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों को व्हाट्सएप या ईमेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस ने अनुरोध किया है कि नागरिक सोशल मीडिया या ईमेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था), श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी लॉकडाउन का फायदा उठाकर भोले-भाले नागरिकों के बैंक खातों से पैसे निकालने के…