Author: Himachal Varta

शिमला। पोंग झील वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण स्थलों मेंएक है। इस झील और आसपास के क्षेत्र सौ से अधिक प्रवासी व स्थानीय प्रजातियों के लाखों पक्षियों का गंतव्य है। इसी कारण, पोंग डैम झील बर्ड वाॅचर, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और पर्यटकों के घूमने एवं शोध के लिए लोकप्रिय स्थानों मेंएक बन गया है। पक्षियों के संरक्षण के मुद्दों पर स्थानीय लोगों, छात्रों, युवाओं और पर्यटकों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए पहली बार अभ्यारण्य क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण बर्ड वाॅचिंग, बर्ड रिंगिंग, बोट टूर…

Read More

चंडीगढ़। पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ, हरियाणा पुलिस ने 2 और 3 फरवरी की रात को कैथल में हुई 7 लाख रुपये की लूट की घटना को सुलझा लिया है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वाहन, 7 लाख रुपये नकद व लूटी गई कार भी बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को तीन दिन के भीतर सुलझाते हुए पुलिस ने महादेव कॉलोनी कैथल निवासी गौरव, प्रवीण उर्फ सोनू और संदीप, निवासी हरिपुरा, मोहित उर्फ मोनी निवासी मालखेडी और अशोक (शिकायतकर्ता का करीबी दोस्त), खुराना रोड, कैथल को…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबन्धों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1518 होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पतालों में 1652 होमगार्ड जवानों को लगाने की स्वीकृति दी गई है। श्री विज ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होमगार्ड लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के सभी सरकारी…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार पत्रकारों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर सुविधाऐं प्रदान करने  के लिए गंभीर नहीं है । यह बयान हिमाचल प्रदेश पत्रकार महासंघ के महासचिव एसपी जैरथ ने वीरवार को जारी करते हुए कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को नाम मात्र की सुविधा दी जा रही है और इसके बावजूद भी प्रदेश  में कार्यरत सभी पत्रकार सरकार का गुणगान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। उन्होने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से पत्रकार संघ हरियाणा की तर्ज पर सुविधाऐं प्रदान करने की मांग कर रहे हैं परंतु सरकार ने कभी पत्रकारों के हित में कभी…

Read More

रामपुर-माजरी में आठ गांव के लिए 4 करोड़ 16 लाख की लागत से उठाउ पेयजल योजना का किया शिलान्यास  नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत ग्राम पंचायत रामपुर-भारपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में रामपुर-भारापुर पंचायत में लगभग 22 करोड़ की लागत से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने आज बहुतकनीकी पॉलिटेकनिक संस्थान में 3 करोड़ 17 लाख 26 हजार रूपये की लागत से रामपुर-भारापुर के छात्रावास (छात्र) व 3 करोड़ 30 लाख 29…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राजस्थान और पंजाब के बाद प्रदेश में टिड्डी दल के आगमन के चलते सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया गया है और टिड्डी दल नियंत्रण एवं सूचना के लिए सुपरविजन टीमें गठित की गई है तथा टिड्डी दल को रोकने के लिए प्रयुक्त होने वाली कीटनाशकों को 50 प्रतिशत सबसिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाये जाने का निर्णय लिया गया है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों का निरीक्षण करें और टिड्डी दिखने पर तत्काल स्थानीय कृषि विकास अधिकारी,…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आश्‍वस्‍त किया है कि नागरिकता संशोधन कानून से कोई भारतीय नागरिक प्रभावित नहीं होगा। उन्‍होंने आज लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव का जवाब देते हुए यह बात कही। नागरिकता संशोधन कानून पर विस्‍तार से बोलते हुए प्रधानमंत्री ने सदन को आश्‍वस्‍त किया कि इस कानून का देश के किसी भी नागरिक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में इस कानून पर पूर्ववर्ती सरकार के रूख का भी जिक्र किया और कहा कि पिछली सरकार भी ऐसा ही कानून लाने के हक में थी। उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित…

Read More

शिमला। उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नवम्बर, 2019 में धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट के उपरांत विभिन्न विभागों में 15 हजार करोड़ रुपये के नए समझौता ज्ञापन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 703 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, जिनमें 96,720 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनमें एग्री बिजनेस, खाद्य प्रसंस्करण और पोस्ट हार्वेस्ट टैक्नोलाॅजी में 309.55 करोड़ रुपये के नौ एमओयू, निर्माण एवं फार्मास्यूटिकल में 17063.22 करोड़ रुपये के 250 एमओयू, पर्यटन, आतिथ्य सत्कार एवं नागरिक उड्डयन क्षेत्र में 16559.94 करोड़ रुपये के 225 एमओयू, हाइड्रो एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र…

Read More