शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद शिमला लौट आए हैं। वीरभद्र सिंह बीते 22 दिनों से पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती थे जहां से आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद बीते 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वीरभद्र सिंह छुट्टी होने के बाद आज हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मानवीय आधार पर सरकार की ओर से वीरभद्र सिंह को हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया। जयराम ने ये भी कहा…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “महान सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रसेवक नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने गांवों और किसानों के कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “मां भारती के सच्चे सपूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में अपना बहुमूल्य योगदान तो दिया ही, आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उनका त्याग और समर्पण हम सबके लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा।”
नाहन। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर लगाए गए अंतर-राज्य सीमा सुकेती नाका पर तैनात पुलिस नाका टीम ने दिनांक 10-10-2019 को, चैकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी (टैंपरेरी नंबर HR-56-Temp-2019) से 1032 बोतलें देसी शराब, 228 अंग्रेजी शराब व 96 बोतलें बीयर की बरामद की, जिसपर उपरोक्त गाड़ी के चालक रोहित ठाकुर, पुत्र चमेल सिंह, निवासी गाँव अम्बोन, ड़ा० कोडगा तहसील कमरऊ के विरूद्ध पुलिस थाना कालाआम में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है । उधर, गत दिवस खेम चन्द निवासी गाँव कोलर ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 10-10-2019, की रात करीब 8.30…
शिमला। फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के प्रथम चरण के पूरा होने के उपरांत प्रदेश के सभी जिलों में दूसरे चरण को लागू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। यह जानकारी आज जापान अंतरराष्ट्रीय काॅपोरेशन एजेंसी (जीआईसीए, टोकियो) के उप-निदेशक ताकुमी कुनिताके ने दी। यह दल राज्य के दौरे पर आया है उनके साथ सोता कोइदे, सह निदेशक दक्षिण एशिया (जीआईसीए) व मारिया वातानाबेए प्रतिनिधि (जीआईसीए) भारत कार्यालय भी आए हैं। इस दल द्वारा मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी से इस परियोजना के द्धितीय चरण को आरम्भ करने बारे चर्चा की गई। कृषि विभाग द्वारा 1104 करोड़ रूपये की…
चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और यदि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। श्री अरोड़ा आज यहां चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत के निर्वाचन आयुक्त श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त श्री संदीप सक्सेना, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन…
नाहन। जिला सिरमौर में एचआईवी एड्स संबंधी जागरूकता के लिए किए जाएंगे हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त प्रियका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में हुए राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि लोगाें को निःसंकोच एड्स के बारे में रक्त जांच आवश्य करवानी चाहिए तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सिरमौर में नाहन, राजगढ व पांवटा के सरकारी अस्पतालों में एड्स की जांच मुफ्त में की जाती है तथा सही समय पर एचआईवी के पता लगने पर 75 प्रतिशत व्यक्तियों में एचआईवी सक्रमण को कम…
नाहन। सिरमौर जिला के शिक्षण संस्थानों व आशा वर्करों के माध्यम से डेंगू और स्क्रब टाईफस के बचाव बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर डॉ. प्रियका वर्मा ने गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होने कहा कि घरों के आसपास पानी के इक्टठा होने से डेंगू के मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे डेंगू के फैलने की संभावनाऐं उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की नितान्त आवश्यकता है, जिस बारे लोगो को जागरूक करने…