नाहन। 7 से 12 नवम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के आयोजन के लिए जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी(ना0) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के कलाकारों को पहली बार ऑडिशन के माध्यम से योग्य कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिससे कलाकारों के चयन में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन सभी उपमण्डल स्तर पर आयोजित करवाए जाएंगे, जिसमें शिलाई एवं पांवटा साहिब के कलाकारों का ऑडिशन 22 अक्तूबर, 2019 को विश्राम गृह कफोटा…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्सों के लिये परीक्षा शुल्क जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। अब कोई भी छात्र बिना लेट फीस के 30 अक्तूबर तक फार्म जमा करा सकेगा। इससे पहले अंतिम तिथि 17 अक्तूबर थी। पीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि 2075 रुपये लेट फीस के साथ 6 नवंबर तक फीस जमा करायी जा सकेगी जबकि 13 नवंबर तक 6075 रुपये लेट फीस के साथ भी परीक्षा शुल्क जमा कराया जा सकता है। 20 नवंबर तक 11075 और 25 नवंबर तक 22075 रुपये लेट फीस के साथ छात्र…
राजपुरा। सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध तौर पर ले जाई जा रही अग्रेंजी शराब की 600 बोतल बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पार्टी सरहिंद रोड गांव मिर्जापुरा के नजदीक गश्त कर रहे थी कि चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को जब रुकने का संकेत किया और वाहन चालक ने जब वाहन भगाने का प्रयास किया तो वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने चालक आशीष कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को चंडीगढ़ मार्का अग्रेंजी…
शिमला। प्रदेश सरकार ने 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में पंजाब राज्य के 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं को वहां हो रहे उप-चुनाव के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत 39-मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। इस विशेष सवेतन अवकाश के लिए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिलासपुर जिला के प्रमुख शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वसंथा बंडारू भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्होंने नैना माता के दर्शन किए। उन्होंने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को निर्देश दिए हैं कि वह मंदिर के लिए एक्सकलेटर की संभावनाएं पता कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उसे सरकार को भेज कर उस पर विचार किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार से बात कर वहां एक…
शिमला। प्रदेश सरकार ने केवल हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 21 अक्तूबर, 2019 (सोमवार) को मतदान के दिन विशेष सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश में हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले मतदाताओं के लिए वहां हो रहे आम विधानसभा चुनावों के संदर्भ में घोषित किया गया है। यह विशेष अवकाश सभी सरकारी/गैर सरकारी कर्मचारियों और बोर्ड, निगम व शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हरियाणा के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा। यह विशेष सवेतन अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों को नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट 1881 की धारा-25 के अंतर्गत भी दिया गया है। इस विशेष…
शिमला। हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक रेडक्राॅस की प्रदेश अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर गत बैठक की समीक्षा की गई और समिति के सदस्यों द्वारा रेडक्राॅस की गतिविधियों के सम्बन्ध में विभिन्न अस्पतालों के किए गए दौरों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में रेडक्राॅस के माध्यम से लगाए जाने वाले वार्षिक मेले की आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाईयों के बारे में सभी सदस्य आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्राॅस एक सामाजिक अभियान है, जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जैसे सामाजिक अभियानों को में भी जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल आज सोलन जिला के नालागढ़ में जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रेडक्राॅस मेले के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रेडक्राॅस सोसायटी से जुड़ें तथा मानवीय गतिविधियों में भाग लें, ताकि गरीब वर्ग के लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए…