Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एचडीएफसी बैंक के ‘प्रगति रथ’ को रवाना किया। बैंक द्वारा आरम्भ एक माह के इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों को वित्तीय व डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘प्रगति रथ’ एचडीएफसी बैंक का एक सराहनीय प्रयास है जिसके द्वारा लोगों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता अपनाने के प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष रथ एलईडी से सुसज्जित है तथा इसके माध्यम से ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक ने मुख्यमंत्री राहत…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन ने विस्तृत संयुक्त कार्रवाई के बाद 60 स्थानों पर 83 मतदान केंद्रों की पहचान ‘क्रिटिकल’ और 1,419 स्थानों पर 2,923 मतदान केंद्रों की पहचान ‘वल्नरेबल’ के रूप में की है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केंद्रों की पहचान करने के साथ-साथ शांतिपूर्ण और घटना मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों…

Read More

शिमला। आयुर्वेद विभाग में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुए गड़बड़झाले की गाज अब तकनीकी कमेटी पर भी गिरी है। पूर्व निदेशक संजीव भटनागर के बाद अब चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए गठित तकनीकी कमेटी के तीनों डाक्टरों को चार्जशीट कर दिया है। इसमें तकनीकी कमेटी में शामिल कांगड़ा जोन के उपनिदेशक डा. तेजस्वी विजय आजाद, जिला शिमला आयुर्वेद अधिकारी डा. केडी शर्मा व जिला शिमला के संधू में तैनात उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डा. शैली बंसल शामिल हैं। तीनों चिकित्सा अधिकारियों को चार्जशीट करने की प्रक्रिया तीन दिन पहले पूरी कर ली गयी थी। इससे पहले कार्मिक विभाग ने…

Read More

नाहन। आईपीएच विभाग इन दिनों पानी की पाइप लाइनों की मरम्मत में जुटा है इससे शहर में जलापूर्ति में बाधा आई है इससे नाहन मेडिकल कॉलेज भी प्रभावित हुआ है। हालांकि आईपीएच विभाग ने पहले ही 2 दिन जलापूर्ति बाधित होने रहने की सूचना जारी की लेकिन नाहन मेडिकल कॉलेज में शायद इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया, इस कारण यहां उपचाराधीन मरीज पानी के लिए तरसते व इधर उधर भटकते रहे। जिन मरीजों के साथ तीमारदार थे उनके लिए तो पानी की खोज तीमारदारों ने की, परंतु जिन्हें यह सहूलियत नहीं थी उन्हें खुद रोगों की पीड़ा झेलते…

Read More

ददाहू। यदि आप ददाहू आने के इच्छुक हैं तो सोच समझकर आने में ही समझदारी है। आना बहुत जरूरी ना हो तो टालने में ही भलाई है क्योंकि काफी दिनों से बिजली विभाग ने ददाहू में बिजली कट की मुहिम चलाई हुई है। यहां बिजली का बार-बार आना-जाना लगा है जैसे की दस्त का मरीज बार-बार शौचालय जाता है वैसे सरकार हो या मीडिया हर कोई हिमाचल को ऊर्जा प्रदेश बताता है। दावे हैं कि राज्य में अपनी जरूरत से ज्यादा का बिजली उत्पादन है सप्लाई 24 घंटे हैं। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है जबकि दूरदराज के ग्रामीण…

Read More

नाहन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जयंती पूरे होने के अवसर पर शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन से उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न विभागाें के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिको ने भाग लिया। प्रभात फेरी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) स्कूल से बडा चौक, गुनुघाट, मालरोड से होती हुई चौगान में आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में लोगों द्वारा महात्मा गांधी अमर रहे के नारे और रामधुन व भजन कीर्तन करते वातारण को भक्तिमय बना दिया। इससे पहले उपायुक्त सिरमौर, डॉ. आर.के.…

Read More

शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा व मानवता के सन्देश को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को स्वच्छता ही सेवा अभियान और राज्य को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करने के लिए ‘श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन कर मना रहे है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल की मौजूदगी में राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्लास्टिक वर्तमान…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण बोर्ड ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बोर्ड के सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चला कर साफ-सफाई की। बोर्ड के सदस्य सचिव आदित्य नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजाजियों के वाह्य वायु शोधक पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में हिमाचल में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कूड़े-कचरे को नदी, नालों, जंगलों सहित अन्य स्थानों पर न फैंकने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की ओर से प्लास्टिक की बनी हुई बोतलों, प्लेटों व गिलासांे को उपयोग में…

Read More