Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707,पांवटा से गुम्मा तक सड़क को चौड़ा करने के दौरान होने वाले नुक्सान के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ)  को सडक चौडा करने के दौरान प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को होने वाले नुक्सान को शीध्र अतिशिध्र ठीक करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने संबधित विभागीय अधिकारीयों को मोर्थ द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारीयों को रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए निर्देष दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के दृष्टिगत दो अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में रोड सुरक्षा क्लब…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय सिरमौर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्धारित विषय प्रेस का बदलता स्वरूप पर वार्ता की गई। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि प्रेस को राष्ट्र के चैथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है और राष्ट्र निर्माण में प्रेस की अहम भूमिका रहती है क्योंकि प्रेस के माध्यम से आमजन की…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी हिमाचल का सबसे सुंदर तीर्थ स्थल है। माता श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम जी के मिलन की यह परम्परा और रेणुका झील लोगों के आकर्षण का केंद्र है तथा लोग इस सदियों पुरानी परंपरा का उत्साहपूर्वक पालन करते हैं। राज्यपाल सिरमौर जिला के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के  गांव बागथन  में आकर एक महान विभूति के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूती के जन्म स्थल पर आने का सौभाग्य मिला है यह उदगार तकनीकी शिक्षा,व्यवसायिक  और ओद्योगिक प्रशिक्षण, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बाल दिवस कार्यक्रम  समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने  हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हर विशेष दिवस को त्योहार के रुप में मानने के लिए प्रसिद्ध सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस को विशेष थीम “हर बच्चे के लिए, हर अधिकार” पर विशेष सभा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंच का संचालन अंग्रेजी की अध्यापिका श्रीमती सरिता ने किया। जिन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा को प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती कमला महोदया ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विस्तृत जानकारी प्रदान की , तथा छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ विभिन्न प्रकार की…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को श्री रेणुकाजी मेले की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर वर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में शिमला का लोक नृत्य दल, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकार, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड के कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक संध्या में मदन झालटा, रघुबीर ठाकुर…

Read More