राजगढ़ 04 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) पीच बाउल ऑफ एशिया कहलाए जाने वाले राजगढ़ में आड़ू आज विलुप्त की कगार पर आ चुका है। फाइटोप्लाजमा नामक गंभीर बीमारी से संक्रमित होकर पिछले 25 सालों में आड़ू के उत्पादन में लगातार गिरावट आई है। गौरतलब है कि ये बिमारी भाट का सयाना स्थित सरकारी फार्म से ही राजगढ़ क्षेत्र में फैली है। खुद सरकार द्वारा ही संक्रमित पौधे बागवानों को दिए गए हैं। इसी संक्रमण से क्षेत्र में आड़ू को बचाने की मांग को लेकर बागवानों का प्रतिनिधिमंडल उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ देविंदर अत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यसभा सांसद और एचपीयू के पूर्व कुलपति डॉ सिकंदर कुमार ने पोंटा में भाजपा की विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति का पालन किया है। लेकिन लोगों को अब एहसास हो गया है कि कांग्रेस ने हमेशा उन्हें गुमराह किया है और सिरमौर के विकास की गति को धीमा किया है। केवल भाजपा ही इस क्षेत्र के विकास को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास से ही बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप…
नाहन 04 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- सिरमौर ज़िला के संयोजक विकेश तोमर ने कहा की श्री नैना देवी जी बिलासपुर में हुए दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के बाद अब ज़िला सिरमौर के हर विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होंगे।उन्होंने कहा कि संगठन और आइटी एवं सोशल मीडिया पर विस्तृत रूप से जानकारी वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिलेगी। उन्होंने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि कैसे सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाये और क्या प्रभाव सोशल मीडिया से समाज पर पड़े हैं। विकेश ने कहा किछ जल तय सोशल मीडिया…
पाँवटा साहिब 04 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एंव पाांवटा से कांग्रेस नेता अनिंदर सिंह नॉटी अपने समर्थकों सहित ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है,अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक हैं। वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एंव कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अनिंदर सिंह नॉटी तथा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर आदि ने अपने समर्थकों सहित दिल्ली के स्वास्थ्य…
नाहन 04 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- देश भर में अपनी पहचान बना चुका हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा व्यवस्था बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस के गायक मनमोहन शर्मा का पैतृक पंचायत नहर सवार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कलर्स टीवी पर आयोजित होने वाले टैलेंटेड शो हुनरबाज में हारमनी ऑफ द पाइंस तीसरे स्थान पर रहा। अपने सभी टीम साथियों के साथ मनमोहन शर्मा ने टीम वर्क में शानदार योगदान दिया। ग्रैंड फिनाले मैं पहुंचने के बाद हिमाचल वापसी पर कई जगह हारमनी ऑफ द पाइंस टीम का स्वागत किया गया। मनमोहन शर्मा अपने गांव नहर स्वार पहुंचे, जहां…
नाहन 04 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल पर भारत यात्रा पर निकले सुंदरम तिवारी का नाहन पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुंदर तिवारी मीडिया से भी रूबरू हुए। मीडिया को जानकारी देते हुए सुंदरम तिवारी ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने 7 अप्रैल 2022 को लखनऊ से शुरू की है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का भ्रमण करने के बाद पिछले कल वह हिमाचल में दाखिल हुए हैं उन्होंने कहा कि इस 6 महीने की यात्रा के दौरान वह करीब 5 लाख लोगों से मिलेंगे…
नाहन 04 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज बताया कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी 15 मई 2022 को माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। डा. बिन्दल ने बताया कि पहले, 8 मई को शिलान्यास प्रस्तावित था किन्तु श्री अनुराग ठाकुर की व्यस्तता के कारण इसमें बदलाव हुआ है। देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में माम चंद प्रधान,…
नाहन 03 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम पांवटा साहिब के शमशेरपुर स्थित रॉयल हिल्टन होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नगर परिषद अध्यक्षा पांवटा साहिब निर्मल कौर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर…