Author: Himachal Varta

नाहन, 30 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } : – कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में घास लगाने की वकालत की है। साथ ही लगातार धार्मिक कार्यक्रमों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर भी सवाल उठाए हैं। कुंजना सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि रात को 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त आरके गौतम को लिखे पत्र में कुंजना सिंह ने कहा कि मैदान में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा मेले इत्यादि आयोजित किए जा रहे हैं। मेले…

Read More

नाहन 30 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- आगामी राज्य स्तरीय सीनियर स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर कबड्डी के ट्रायल पहली मई को सुबह 9:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई के  ग्राउंड  में रखे गए हैं। सभी कबड्डी की महिला खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए आमंत्रित है।  जिसमें अधिकतर वजन 75 किलोग्राम तक ही लिया जाएगा। सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा व जिला मीडिया इंचार्ज सतीश कपूर ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 और 8 मई 2022 को मंडी में होगी।   जिन महिला खिलाड़ियों का चयन होगा उनका कोचिंग कैम्प भी एक मई…

Read More

नाहन 30 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- ऊर्जा मंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद बिजली के अघोषित कट से जनता परेशान है। मंत्री एवं भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर है ना तो घरेलू उपयोगकर्ताओं को बिजली मिल रही है और न ही फैक्ट्रियों को। प्रेस को जारी बयान में पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि विद्युत बोर्ड द्वारा कमर्शियल परपज के लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है और बिजली के कटों से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।…

Read More

पाँवटा साहिब  30 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-उपमंडल दंड़ाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने गत रात्रि पांवटा साहिब की क्यारदा पंचायत में भैस के कटडे को काटे जाने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस घटना में संलिप्त छः दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जहाँ इस घटना को अंजाम दिया गया, उस कमरे को सील कर दिया गया है ताकि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार छेड़खानी न की जा सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अमन-शांति व सद्भावना बनाए रखने की अपील की। विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि…

Read More

पाँवटा साहिब   30 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा के माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतों के विकास कार्यों की पांवटा बीडीओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस अवसर पर पेयजल, सिंचाई, सड़क, पुल, विद्युत, ग्रामीण विकास आदि विभागों में चल रहे विभिन्न कार्यों की गंभीरता से समीक्षा और चर्चा की। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकेें समय समय पर आयोजित की जाती हैं ताकि विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे ताकि जनता जर्नानदन को लाभ मिल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के माजरा में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास केन्द्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर 8 मई को करेंगे। विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज प्रदान की है। डा. बिन्दल ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की स्वीकृति के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सिरमौर जिला खेल गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है और हमारे होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और सिरमौर का नाम रोशन किया है। डा.…

Read More

नाहन 29 अप्रैल ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ की गई है। इन पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। यह जानकारी  जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने दी। उन्होनें बताया की  डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक अनिवार्य है। उम्मीदवार हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा…

Read More

नाहन 29 अप्रैल (हिमाचल वार्ता न्यूज)  :- जिला सिरमौर के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में 01 मई 2022 को जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जनमंच में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरला केे साथ लगती 6 अन्य ग्राम पंचायतें जिसमें थाना कसोगा, ददाहु, पनार, बगड़, कटाह शीतला, कमलाड़ के अलावा पांवटा विकास खण्ड की 7 ग्राम पंचायतें जिनमें भरोग बनेड़ी, मधाना, कांडो कांसर, कठवाड़ी भागरथ, भनेत हल्दवाड़ी, मालगी व…

Read More