ददाहू। बीते कल से हो रही भारी वर्षा के कारण ददाहू के पास से गुजरने वाली गिरी नदी व जलाल नदी पूरे उफान पर है। जलाल नदी के बिल्कुल नजदीक बने पंप हाउस में जलाल नदी का पानी भर गया जिस कारण पंप हाउस ने जल समाधि ले ली और पंप हाउस पूरी तरह पप्पू गया। जोकि ददाहू पंचायत व तहसील मुख्यालय को पीने का पानी मुहैया करवा रहा था। दूसरी ओर प्राकृतिक स्रोत से जो पाइपलाइन टैंक को जोड़ती है वह भी भूस्खलन के कारण टूट कर चुकी है अभी तक तो यहां की जनता को मिट्टी वाला पानी मिल तो रहा था। परंतु अब तो यह मिट्टी वाला पानी भी मिलना भी असंभव हो गया है जब तक पाइपलाइन ठीक नहीं हो जाती और पंप हाउस भी काम करना शुरू नहीं कर देता। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शायद पानी आज तो क्या कल भी मिलना मुश्किल है क्योंकि बारिश बहुत हो रही है ऐसे में काम करना भी बहुत मुश्किल है सड़कें भी बंद है, लेबर का आना असंभव है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18