Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    सिरमौर

    सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका

    By Himachal VartaJuly 9, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी है कि जिले की 40 सड़कों को करीब 2.80 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। नाहन डिवीजन में सबसे ज्यादा 22 सड़कें अवरुद्ध हुईं, जिनमें से 11 को देर शाम तक बहाल किया गया। जबकि शेष अब भी बंद हैं। शिलाई में 10, संगड़ाह में 4 और पांवटा साहिब व पच्छाद में 2-2 सड़कें बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

    एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा के अनुसार, नेशनल हाईवे को इस बारिश में 8 लाख रुपये की क्षति हुई है। हालांकि फिलहाल सभी हाईवे मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं। विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग में जुटी है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

    भारी बारिश का असर सिरमौर बिजली बोर्ड पर भी पड़ा है। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में विभाग को 47 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कई जगह डीटीआर और एचटी लाइनों को क्षति पहुंची है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली के पोल भी टूटने की खबरें हैं और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी हें।

    बारिश से न केवल सरकारी विभाग प्रभावित हुए हैं, बल्कि आम लोगों के घरों और खेतों को भी नुकसान हुआ है। कई जगह मलबा भरने और जलभराव की स्थिति ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर बहाली कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.