Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विला राऊड नाहन मे शीघ्र ही ओपन एयर जिम व एक्वाप्रैशर ट्रैक का होगा प्रावधान -डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    विला राऊड नाहन मे शीघ्र ही ओपन एयर जिम व एक्वाप्रैशर ट्रैक का होगा प्रावधान -डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaSeptember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। नाहन शहर की मनोरम सैरगाह विल्ला राऊड में फिट इडिया मूवमैंट के अतंर्गत शीघ्र ही ओपन एयर जीम व एक्वाप्रैशर ट्रैक का प्रावधान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने आज नाहन शहर की सैरगाह विल्ला राऊड में पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी।
    डॉ0 परूथी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाना आवश्यक है। सैरगाह विला राऊड में सौ से अधिक औषधीय तथा ऑक्सीजन देने वाले पौधो का रोपण किया गया, जो कि नाहन शहर वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जिसके लिए लोगों को इनडोर और आऊटडोर भी ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध और प्रदूषण मुक्त बन सके । उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर नागरिक को अपना रचनात्मक योगदान देना होगा और शहर में स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम को एक जन आन्दोलन का रूप देना होगा ताकि शहर का वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ बन सके।
    उन्होंने कहा कि जो कोई पौधा रोपण करना चाहता है वे प्रशासन से आवेदन कर फ्री में पौधे ले सकता है उन्होंने लोगो से पंचवटी लगाने की अपील की तथा जिन लोगों के पास पौधा रोपण के लिए जगह कम हो वे त्रिवेणी पौघा रोपण कर सकते है जिसमें पीपल, नीम व बरगद के पौधे रोपण सकते है जो कि शुद्ध वायु व औषधीय गुणों के लिये प्रसिद्ध है।
    इससे पहले उन्होने एचडीएफसी बैक जिन्होने इस कार्यक्रम में पौधो का प्रायोजन किया व वैली आर्यन उद्योग को पौधो की रक्षा के लिये ड्रम देने पर उनका धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र ठाकुर, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डा. एस.सी. जोशी व समस्त समिति के सदस्यों के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट के अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.