
नाहन। आगामी 14 सितम्बर, 2019 को प्रातः 9 बजे चौगान मैदान नाहन में जल शक्ति अभियान तथा फिट इडिया अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय मंें जिला सिरमौर में जल शक्ति अभियान तथा फिट इडिया अभियान के सफल कार्यान्वयन के दृष्टिगत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त इस अभियान के अतंर्गत इस रैली में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, पंचवटी, नशा निवारण अभियान विषय पर सलांेगंस और नारों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा। यह जागरूकता रैली चौगान मैदान से आरम्भ होते हुए मालरोड, गुन्नूघाट, बस स्टैड, छोटा चौक, बडा चौक से होकर दिल्ली गेट तथा चौगान मैदान में सम्पन्न होगी।
उन्होने बताया कि रैली के दौरान नगर परिषद नाहन के सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर में पॉलीथीन, टॉफी तथा चॉकलेट के रैपरस को पॉलीब्रिक्स बनाने के लिये एकत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त प्रिंयका चन्द्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा दिलवर जीत सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिपन कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।