Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक- उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक- उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    शेाभा यात्रा के साथ सराहां में प्रारम्भ हुआ राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला
    नाहन।
    प्रदेश का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आज सिरमौर जिला के सराहां में वामन भगवान की पारंपरिक पूजा एवं शोभायात्रा के साथ आरम्भ हुआ। उपायुक्त सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने वामन भगवान मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भगवान वामन की पालकी में कंधा लगाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें सैकडो लोगो ने भाग लेकर वामन भगवान का आर्शिवाद प्राप्त किया। इसके उपरांत भगवान वामन की पालकी का सराहां बाजार मे स्थित सरोवर में नौका विहार भी करवाया गया। इस मौके पर हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने नौका विहार के दौरान भगवान वामन का आर्शिवाद प्राप्त किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वामन द्वादशी मेला प्रदेश के प्राचीन मेलो मे से एक है। उन्होने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वामन भगवान विष्णु के पांचवे अवतार माने जाते है जिन्होने राजा बलि के अभिमान की परीक्षा के लिए तीन पग भूमि दान मे मांगी थी और वामन भगवान ने दो कदम में समूची धरती व आकाश नाप दिया था तथा तीसरे पग को राजा बलि के सिर पर रख कर उन्हे पाताल पहुंचा दिया था। उन्होने कहा कि अतीत से ही सिरमौर जिला के अतिरिक्त पडोसी राज्यों से भी असंख्य लोग पधार कर मेले का आन्नद लेते है। उन्होने कहा कि मेले को आर्कषक बनाने के साथ-साथ इसकी प्राचीन गारिमा को भी बनाए रखना अनिवार्य है ताकि आने वाली पीढी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके।
    उन्होने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है जिसके संरक्षण के लिए हमे अपनी संस्कृति को संजोय रखना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढी हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोंहरो से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजकों से जहां लोगो में आपसी प्यार, सदभाव और भाईचारा की भावना उत्पन्न होती है वहीं पर लोगों को आपसी विचारों को साझा करने का अवसर भी प्रदान होता है। उन्होने समाज के सभी वर्गो का आहवान किया कि वह पूरे प्रदेश
    की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में एकजुट होकर प्रयत्न करंे।
    इसके उपरांत उपायुक्त ने मेले मे विभिन्न विभागो द्वारा आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया।
    शोभा यात्रा में सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, अध्यक्ष राज्य विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, स्थानीय प्रधान नरेन्द्र गोसांई, एसडीएम पच्छाद रामेश्वर दास, तहसीलदार हिरालाल सहित मेला समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मेले में आए सैकडों की तादाद मे लोगों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.