शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक सप्ताह दौरे पर आए असम के एक मीडिया प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम कार्यालय का दौरा किया और प्रदेश के शिल्प कौशल और हथकरघा उद्योग के बारे में जानकारी हासिल की। निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया प्रतिनिधिमण्डल को सम्मानित करने के उपरांत कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के कारीगरों के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वयं हिमाचल की हस्तकला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के प्रति गम्भीर हैं। चम्बा रूमाल ने विश्वभर में ख्याति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि निगम का बीड़ केंद्र पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है जहां शॉल, स्टॉल आदि की बुनाई के लिए केवल हर्बल रंगों का उपयोग किया जाता है। इन शॉलों की अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में भारी मांग है। प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा ने निगम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम के 121 हस्तशिल्प एवं हथकरघा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जिनमें 36 जनजातीय केंद्र भी शामिल हैं। जिला कुल्लू के पनारसा और जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग केंद्रों में लोगां को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बीड़ केंद्र में लगभग 370 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने हस्तशिल्प एवं हथकरघा व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। असम के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने निगम के उपाध्यक्ष को असम दौरे के लिए आमंत्रित किया ताकि वह असम के पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा की जानकारी प्राप्त कर सकें। असम सरकार के जन सम्पर्क के संयुक्त निदेशक के. बारगोहेयर और वरिष्ठ सूचना अधिकारी समर कालिता ने उपाध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक को इस अवसर पर सम्मानित भी किया।
Breakng
- एमसी के अधिकारियों की दूरदर्शिता से शहर के सफेद हाथी बने कमाऊ पूत
- इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब में 18 मई को 11वां दीक्षांत समारोह
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की
- स्वीप टीम ने पांवटा में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व
- 1.11 करोड़ की लागत से बनोग में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क
- खारा के जंगल में 61 हजार लीटर लाहन समेत कई भट्ठियां की नष्ट
Saturday, May 4