नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल 13 सितम्बर, 2019 को प्र्रातः 10 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोहलियों में नाहन प्राथमिक शिक्षा खण्ड की खण्डस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होगें तथा 11 बजें राजकीय उच्च पाठशाला बनकलां-2 के नए भवन का शिलान्यास करेगें इसके अतिरिक्त 1 बजे खैरवाला-ढांगवाला सम्पर्क सडक के उन्नयन कार्य का उद्घाटन करने के उपरान्त 2 बजे सलानी, देवनी, पीपलवाला, बिक्रमबाग सडक पर मारकंडा नदी पर बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन भी करेगें।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल 14 सितंबर प्रातः 9 बजे चौगान मैदान नाहन में जल शक्ति अभियान व फिट इडिया अभियान के अतंर्गत स्कूली छात्रों के जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेगें तथा 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), नाहन में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होगे इसके अतिरिक्त 12 बजे नगर परषिद नाहन द्वारा कालीस्तान तालाब व प्राकृतिक पेयजल स्त्रोत के स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद इसी दिन सांय 3 बजे पालियों में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत निर्मित जल संग्रहण तालाब का निरीक्षण करेगें।
विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल 15 सितम्बर, 2019 को 11 बजें हिन्दू आश्रम नाहन मंे कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाने पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि होगें इसके उपरांत सायं 3 बजे नाहन में महर्षि बाल्मिकी मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम मे भाग लेगे तथा सायं 4 बजे चौगान मैदान में राम कुमार कश्यप स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27