Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी डॉ यशवंत सिंह परमार जयंती- शिक्षा मंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी डॉ यशवंत सिंह परमार जयंती- शिक्षा मंत्री

    By Himachal VartaSeptember 13, 2019
    Facebook WhatsApp

    सराहां। हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अगले वर्ष से हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार का जन्म दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह बात आज सिरमौर जिले के सराहां में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही।
    उन्होंने कहा कि डॉ परमार को हिमाचल प्रदेश निर्माता के रूप में जाना जाता है और वर्तमान सरकार ने बहुत बड़े आयोजन के तौर पर उनके जन्मदिन को मनाया।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बहुत समृद्ध लोक संस्कृति है। यहां के लोक मेले विविध लोक संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोक मेले आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष प्राथमिकता दी है। यह इसी का नतीजा है कि हजारों शिक्षकों की भर्ती संभव हो सकी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही 1374 शिक्षकों के नए पदों को भी भरा जाएगा।
    सांसद सुरेश कश्यप के आग्रह पर शिक्षा मंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्कूलों के भवन निर्माण, विज्ञान ब्लॉक के निर्माण समेत अधूरे भवन निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 10 -10 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में अगले सत्र से वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने का भी ऐलान किया।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के चलते जिला सिरमौर तरक्की के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पच्छाद के लिए नया एसडीएम कार्यालय देना यह साबित करता है कि राज्य सरकार सिरमौर जिला के विकास के प्रति कितनी गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के अलावा कई अन्य ऐसे फैसले लिए हैं जिससे भारत की पूरे विश्व में एक नई पहचान कायम होगी।
    इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप और राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखे। सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां अब 2 एसडीएम कार्यालय मौजूद हैं।
    इससे पहले सांसद सुरेश कश्यप और अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को सम्मानित भी किया। इस मौके पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष राज्य जल बोर्ड दर्शन सिंह सैनी। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामेश्वर दास, सराहां पंचायत प्रधान नरेंद्र गोसाई के अलावा विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.