Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नगर निगम शिमला के पार्षदों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद
    हिमाचल प्रदेश

    नगर निगम शिमला के पार्षदों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

    By Himachal VartaSeptember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। नगर निगम शिमला के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कुसुम सदरेट की अगुवाई में आज यहां ओक-ओवर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की तथा शिमला के रिज पर स्थित टाउन हाॅल भवन के जीर्णोंद्धार के उपरांत नगर निगम शिमला को प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
    प्रतिनिधिमंडल ने टाउन हाॅल का जनहित में उचित उपयोग करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए तथा टाउन हाॅल भवन में काउंसलरस रूम व बैठक हाॅल की मांग की।
    उप-महापौर राकेश शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने टाउन हाॅल भवन का दौरा किया ताकि इसे नागरिक सम्बन्धित गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने भवन के प्रत्येक कमरे का अवलोकन किया तथा पार्षदों के साथ टाउन हाॅल का उचित उपयोग करने बारे विचार-विमर्श किया ताकि इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने के साथ-साथ निगम के लिए राजस्व का एक साधन भी विकसित किया जा सके।
    जय राम ठाकुर ने शिमला के रिज पर धस रहे स्थल का भी निरीक्षण किया तथा शीघ्र इसके सुधार के लिए निर्देश दिए।
    महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, नगर निगम शिमला के पार्षद तथा आयुक्त पंकज राय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.