Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आर्य समाज ने हैदराबाद को निज़ाम से स्वतंत्रता दिलाने में निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    आर्य समाज ने हैदराबाद को निज़ाम से स्वतंत्रता दिलाने में निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

    By Himachal VartaSeptember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आर्य समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्त्वूपर्ण योगदान दिया था और स्वतंत्रता के बाद निज़ाम के शासन में भी लोगों को प्रेरित किया। आर्य समाज से प्रेरणा हासिल कर कई देशभक्तों ने स्वतंत्रता की लड़ाई को आगे बढ़ाया।
    राज्यपाल आज तेलंगाना के बेगमपेट में कुंदनबाग के उमानगर में स्थित वैदिक आश्रम कन्या गुरूकुल में आर्य समाज द्वारा हैदराबाद लिबरेशन दिवस तथा स्वतंत्रता सेनानियों और प्रमुख आर्य समाजियों के सम्मान समारोह के उद्घाटन सत्र के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
    राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और आर्य समाज की विचारधारा से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 1925 से हैदराबाद में केवल आर्य समाज आन्दोलन चल रहा था तथा स्वतंत्रता के उपरान्त आर्य समाज से जुड़े हुए लोगों ने ही निज़ाम के विरूद्ध स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था।
    बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘निज़ाम के खिलाफ नारायण राव पवार जैसे महान लोगों के बलिदान को कौन भूल सकता है। आर्य समाज ने निज़ाम से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लगभग सभी स्वतंत्रता सेनानी आर्य समाज से प्रेरित थे तथा आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम के अन्दोलन में शामिल हुए थे।’’
    राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में भी आर्य समाज के विचारों और मूल्यों को प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ी इन उच्च परम्पराओं और मूल्यों से परिचित हो और राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
    राज्यपाल ने हैदराबाद लिबरेशन दिवस के अवसर पर निमंत्रित करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों का धन्यवाद किया।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया।
    केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री जी. किशन रेडी ने राज्यपाल का स्वागत किया और हैदराबाद के स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए आर्य समाज द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की।
    पूर्व सांसद जी.विवेक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    आर्य प्रतिनिधि सभा हैदराबाद तेलंगाना के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और सभा द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को सम्मानित भी किया।
    इसके उपरान्त, राज्यपाल तेलंगाना में इन्दिरा पार्क के निकट पिंगली वेंकटरमण रेडी हाॅल में आयोजित तेलंगाना उद्ययमकुरला आत्मिय सम्मेलनम् में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.