जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार करवाएगी सतर्कता जांच
शिमला। शिमला आयुर्वेद विभाग हिमाचल बहुचर्चित चिकित्सा उपकरण घोटाले में राज्य सरकार जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात चिकित्सा उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही व सतर्कता जांच भी करवाएगी। यह जानकारी शिमला में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने दी उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी आयुर्वेद विभाग के तत्कालीन निदेशक संजीव भटनागर को चार्ज शीट किया गया है और जल्दी ही खरीद संबंधी तकनीकी समिति के तीनों विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों को भी चार्जशीट किया जाएगा। परमार ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेद विभाग में चिकित्सा उपकरणों किं खरीद में अनियमिततायें उजागर होते हैं कई कदम उठाएं है। इस मामले में सरकार ने कार्यवाही के लिए जैम पोर्टल अथॉरिटी को भी लिखा है मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के साथ ही मौजूदा स्वास्थ्य एवं कर्मिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिन आरडी धीमान ने पूछे जाने पर बताया कि तकनीकी कमेटी के तीनों सदस्यों को चार्जशीट करने के लिए ड्राफ्ट (चार्ज शीट) को वेट किया जा रहा है जिसे आगे कार्यवाही के लिए आयुर्वेद विभाग को भेज दिया जाएगा।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27