शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष आज यहां प्रेजिडेंट ग्रुप पब्लिक अफेयर और महिन्द्रा ग्रुप एग्जिक्यूटिव बोर्ड के अध्यक्ष मनोज चुग ने ग्रुप द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। मनोज चुग ने बताया कि क्लब महिन्द्रा द्वारा मण्डी जिला में चलाई जा रही जंजैहली पर्यटन परियोजना के लिए भूमि के चयन कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप ‘हरियाली परियोजना’ के तहत पौधरोपण भी कर रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 10 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया जा सके। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने चीड़ की पत्तियों, पाइन कोन तथा लेंटाना के पौधे लगाने की बात कही ताकि इसकेे कचरे से बिजली उत्पादन के लिए बिजली इकाई स्थापित की जा सके। उन्होंने प्रदेश के कुछ गंतव्यों के लिए हेलीकाॅप्टर सेवाएं आरम्भ करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में संभावित उद्यमियों को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार महिन्द्रा ग्रुप को इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, ओंकार चन्द शर्मा, प्रधान सचिव विधि यशवन्त सिंह, सचिव शहरी विकास सी. पाॅलरासु तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा
- सोलन में पिता की विरासत, सिरमौर में ससुराल तो डरने की क्या बात
- कोलंबिया के नशा तस्कर को आइकन मानने वाला नशे का सौदागर पुलिस ने पकड़ा
- मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल
- 30 अप्रैल को किंकरी देवी पार्क में पन्ना प्रमुख सम्मेलन : प्रताप रावत
- पच्छाद में सड़कों की खस्ता हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार- विनोद सुल्तानपुरी
Thursday, April 25