Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान
    हिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान

    By Himachal VartaSeptember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 69वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल व मिठाइयां भी बांटी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनके नेतृत्व में ही संभव हुआ है कि भारत आज विश्व में एक मजबूत और सशक्त देश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें गरीब व जरूरतमंद वर्गों की सेवा के प्रति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पिछडे़ वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि देश के लोग यह महसूस कर रहे हंै कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश हित में साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की विश्व में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रदेश के लोगों के प्रति विशेष प्रेम और लगाव है वे प्रदेश के पिछडे़ क्षेत्रों और जरूरतों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को केन्द्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है, जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्म दिन पर खुशहाल और समृद्ध जीवन की बधाई देते हुए कहा कि यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस स्वच्छता अभियान से जुडे और इसे सफल बनाए। स्वच्छता से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।
    इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला मण्डल द्वारा रिज पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
    जय राम ठाकुर ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में नोवल वेल्फेयर एण्ड चैरिटेबल सोसायटी शिमला द्वारा चलाई जाने वाली निःशुल्क भोजन सेवा का भी शुभारम्भ किया।
    दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लोकेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से अस्पताल के लिए और अधिक सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज, हिमफेड के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र चैहान भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.