शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां बताया कि आईजीएमसी शिमला में रेडियो थैरेपी और ऑनकोलाॅजी विभाग के अन्तर्गत पेन एण्ड पेलिएटिव केयर यूनिट स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कैंसर से पीड़ित 70 प्रतिशत रोगी दर्द से पीड़ित होते हैं और कैंसर मरीजों की इस दर्द का निवारण एक चुनौती थी। उन्होंने कहा कि यह इकाई आधुनिक तकनीक द्वारा कैंसर रोगियों की पीड़ा व अन्य समस्याओं का निदान करेगी। इससे पूर्व यह सुविधा केवल दिल्ली के एम्स व पीजीआई चण्डीगढ़ में ही उपलब्ध थी, जो अब आईजीएमसी के कैंसर यूनिट शिमला में भी उपलब्ध हो गई है। उन्होंने आईजीएमसी की कैंसर इकाई में हुई इस नई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस इकाई में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति कर दी गई है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27