Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
    हिमाचल प्रदेश

    जिला स्तरीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

    By Himachal VartaSeptember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व हिमाचल राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सहयोग से लोक प्रशासन संस्थान हिमाचल प्रदेश (हिप्पा) द्वारा घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त प्रिंयका वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।
    इस कार्यशाला में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली की विशेषताओं, सिद्धांतो व आपदा के समय विपरित परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि घटना प्रतिक्रिया प्रणाली आपदा से निपटने के लिए एक बेहतरीन प्रणाली है जिसके माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में राहत एंव बचाव कार्यो का व्यवस्थित तरीके से निपटान किया जा सकता है
    उन्होने कहा कि आपदा का कोई निर्धारित समय नहीं होता परन्तु आपदा से निपटने के लिए हर व्यक्ति को मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए तभी आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश के भोगोलिक स्वरूप के अनुसार अधिक वर्षा, सूखा व भूकंप जैसी आपदाओं से कभी भी सामना हो सकता है ऐसी परिस्थितियों में यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर आपदा से निपटने में लाभदायक सिद्ध होगा।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के सभी विभागों के अधिकारियों को आपदा के समय उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाने व आपदा के समय समन्वय स्थापित करने के लिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण बेहद कारगर साबित होगा।
    अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने इस कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सलाहकार सेवा निवृत कर्नल पी.के. पाठक व आयोजकों का विस्तार से घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के बारे मे जानकारी प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, आपदा प्रबन्धन हिपा के संकाय देशबन्धू कायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.