Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्य सचिव ने प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य सचिव ने प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    By Himachal VartaSeptember 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाएं राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताएं हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। संबंधित अधिकारियों ने राज्य में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति बारे मुख्य सचिव को अवगत करवाया।
    डाॅ. बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार ने जंजैहली क्षेत्र के विकास के लिए 18.18 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं और नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत पौंग क्षेत्र के लिए 4.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गत वित्त वर्ष के दौरान लारजी जलाशय तथा जलक्रीडा गतिविधियों के लिए 3.72 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पौंग क्षेत्र के विकास के लिए 6.59 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिसमें से जैटिज और हाऊस बोट की खरीद के लिए 55 लाख रुपये तथा पौंग डैम में इन्टरपटेशन केन्द्र के निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
    मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 100 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अध्यात्मिक परिधि के लिए तैयार की गई है, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की जरूरत के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शिमला में बैंटनी कैसल के प्रगति कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने रोहतांग टनल और सिसु में पर्यटन सुविधा केन्द्र के निर्माण के लिए उचित स्थान शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
    डाॅ. बाल्दी ने अधिकारियों से विविध एडवेंचर गतिविधि नियम के तहत ट्रैकिंग के लिए जाने वाले पर्यटकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अधिकृत एजेंसी द्वारा ट्रैंकिंग पर जाने वाले पर्यटकों की निगरानी के लिए प्राधिकृत एजेंसी को जीपीएस बैंड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न रज्जू मार्गों के प्रगति कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक पर्यटन युनूस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.