Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कॉर्पोरेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत किए जाने का निर्णय सराहनीयः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    कॉर्पोरेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत किए जाने का निर्णय सराहनीयः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaSeptember 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गोवा में जी.एस.टी. काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों को लागू करने व आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
    आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्पारेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत किए जाने का निर्णय सराहनीय है तथा इन घोषणाओं के दूरगामी परिणाम आएंगे तथा देश की अर्थ व्यवस्था में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गीतशील एवं कुशल नेतृत्व में देश विश्व की एक बड़ी आर्थिकी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इसमें उद्योग जगत, युवा उद्यमियों तथा एम.एस.एम.ई. क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
    उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद ने होटलों पर जीएसटी को कम करने की सिफारिश की है। अब 1000 रुपये तक के टैरिफ वाले होटलों पर कमरे की दर शून्य होगी, जबकि 1001 से 7500 रुपये तक के कमरे के टैरिफ की दर 12 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि 7501 रुपये से ऊपर के टैरिफ वाले कमरों के लिए अब दर 18 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि होटलों के लिए 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करने और होटलों पर जीएसटी दरों के युक्तिकरण से इस क्षेत्र में अधिक निवेश होगा और राज्य में पर्यटन के विकास में मदद मिलेगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है, जो सही मायने में नए भारत का उदय होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार द्वारा नए सुधारों के माध्यम से उद्योग जगत में नई चेतना लाने का प्रयास किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.एस.टी. काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय तथा टैक्स में छूट देने से ‘मेक इन इंडिया’ के तहत निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियां बढेंगी तथा इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था में तेजी लाने के लिए 4 सप्ताह के भीतर पांचवीं बार इतने बड़े स्तर के निर्णय लिए गए हैं।
    जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि इन निर्णयों के सकारात्मक परिणाम आएंगे तथा भारत एक मजबूत आर्थिकी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आज काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णयों के कुछ ही समय उपरान्त शेयर बाजार में 1900 अंक का उछाल आया है, जो आर्थिकी के लिए एक शुभ संकेत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.