नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई तहसील के ग्राम पंचायत कुहंट के ग्राम दाया में शीघ्र ही उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। जिसके लिए विक्रेता के पद की नियुक्ति की जानी है।
इच्छुक प्रार्थीयों में एकल नारी, विधवा, महिला मंडल, दिव्यांग व्यक्ति (जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हो) भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य नियमित रोजगार मे न हो, वह अपना आवेदन सादे कागज पर 10 अक्तूबर, 2019 तक जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में कर सकते है उक्त दिनांक के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नही किए जाएगें।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणीक योगयता दसवीं पास रखी गई है आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ मैट्रीक का प्रमाण पत्र, वितिय स्थिति से संबन्धित दस्तावेज जिसमें कम से कम एक लाख रूपये बकाया धन का होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बरः-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27