Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खेल अनुदान राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा
    हिमाचल प्रदेश

    खेल अनुदान राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा

    By Himachal VartaSeptember 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    खिलाड़ियों की भोजन राशि बढ़ाकर की 100 रुपये प्रतिदिन, बाखली खडड् पर 2.21 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पुल की रखी आधारशिला
    शिमला।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में राज्य स्तरीय लड़कियों की अण्डर-19 खेलों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए खेल अनुदान राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा खिलाड़ियों की भोजन राशि को 60 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियां हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह देख कर खुशी होती है कि लड़कियां खेल क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर स्कूल तथा राज्य स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियां शिक्षा, खेल व राजनीति में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां साबित कर रही हैं कि वह लड़कों से कहीं कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लड़कियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं तथा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 500 मेधावी छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए हर छात्रा को एक लाख रुपये देने के लिए ‘मेधा प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राज्य में बहुत कुछ करने की जरूरत है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग बसता है इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सिराज के लोगों ने विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान उनका पूरी तरह से साथ दिया था।
    उन्होंने कहा कि जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में विज्ञान खण्ड का निर्माण करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने पाठशाला की चारदिवारी के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली में संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा जिससे जंजैहली के सभी कार्यालय एक छत के नीचे कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए जंजैहली में टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसरों और स्कूलों के लिए 20 सोलर लाईटस उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जंजैहली में इण्डोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली के नागरिक अस्पताल में वर्धमान ग्रुप द्वारा 18 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासांउड की सुविधा करवाई गई है, जिससे क्षेत्र के 70 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा, जिन्हें इस सुविधा के लिए लगभग 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।
    जय राम ठाकुर ने शिकारी माता उत्कृष्ट माता योजना के तहत क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालय के विजेतओं को पुरस्कार भी वितरित किए तथा गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी बांटे।
    बाद में उन्होंने बाखली खड्ड पर 2.21 करोड़ रुपये से बनने वाले वाहन योग्य पुल का शिलान्यास भी किया।
    सहायक निदेशक शिक्षा पी एस धौलटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और खेलों के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि लगभग 693 लड़किया खेलों में हिस्सा ले रही है।
    मंडल भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, उपायुक्त मण्डी रूगवेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राजिंद्र कुमार भी इस अवसर पर अन्य सहित उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.