Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने थुनाग में बागवानी महाविद्यालय और बागवानी रिसर्च एवं विस्तार उत्कृष्ट केंद्र का शुभारंभ किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने थुनाग में बागवानी महाविद्यालय और बागवानी रिसर्च एवं विस्तार उत्कृष्ट केंद्र का शुभारंभ किया

    By Himachal VartaSeptember 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के थुनाग में बागवानी महाविद्यालय और बागवानी रिसर्च एवं विस्तार उत्कृष्ट केंद्र का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीएससी (ऑनर्स) बागवानी का पहला बैच भी इसी शिक्षा सत्र से शुरू कर दिया गया है और महाविद्यालय में इस विषय में 69 छात्रों ने दाखिला लिया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान बागवानी क्षेत्र में रिसर्च का प्रचार प्रसार करने और बागवानों को आधुनिक तकनीक से उत्पादन को बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्व होगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र बागवानी के क्षेत्र में सेब उत्पादन के अतिरिक्त पुष्प उत्पादन के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय ने देश के 900 विश्वविद्यालयों में से 80वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय, राज्य के बागवानी विश्वविद्यालय के तहत तीसरा बागवानी महाविद्यालय है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस महाविद्यालय को प्रदेश का अग्रणी महाविद्यालय बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्रों में शोध कार्य में भी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में वानिकी कोर्स आरम्भ करने की संभावनाओं को खोजा जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत की।
    डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय एवं बागवानी शोध व विस्तार उत्कृष्टता केन्द्र प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने थुनाग में 2.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना पखरियार की आधारशिला रखी।
    उपायुक्त मण्डी रूगवेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.