Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने मण्डी से टेनेंसी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के तहत अनुमतियों के ऑनलाइन मॉड्यूल को शुरू किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने मण्डी से टेनेंसी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के तहत अनुमतियों के ऑनलाइन मॉड्यूल को शुरू किया

    By Himachal VartaSeptember 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी से टेनेंसी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 के तहत अनुमतियों के ऑनलाइन मॉड्यूल को शुरू किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉड्यूल धारा 118 के मामलों को शीघ्र पटाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह मॉड्यूल धारा 118 के अन्तर्गत दी जाने वाली अनुमतियों में भी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की रक्षा के लिए राज्य में धारा 118 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने में धारा 118 की जटिल प्रक्रिया बाधा बनती थी और 118 की मंजूरी देने में देरी होती थी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने धारा 118 में कोई बदलाव व सुधार नहीं किया है बल्कि इसे सरल व पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि धारा 118 के सभी निपटारों को अब ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि लोग इसकी मंजूरी शीघ्र प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर मण्डी जिला से शुरू किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने मण्डी में पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग के सभी सरकारी भवनों को सोलर रूफ टॉप पैनल से कवर करने के लिए सोलर रूफ टॉप कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि वन सन वन ग्रिड प्रधानमंत्री का सपना है, जिसे राज्य सरकारी सभी सरकारी भवनों की छत्तों में सोलर रूफ पैनल लगाकर सुनिश्चित करेगी।
    उन्होंने सौर ऊर्जा के लाभ की जानकारी देने वाली बुकलेट को भी जारी किया।
    उपायुक्त मण्डी रूगवेद ठाकुर ने इस मॉड्यूल की विशेषताओं की जानकारी दी।
    अतिरिक्त उपायुक्त मण्डी ने सोलर रूफ टॉप योजना के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी और कहा कि यह योजना राज्य के उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों के लिए दो मेगावाट और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 8 मेगावाट का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक अकेले मण्डी जिले में एक मेगावाट का उत्पादन किया गया है।
    सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, कर्नल इन्द्र सिंह, इन्द्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर व प्रकाश राणा, मिल्क फैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बाल विकास परिषद की महासचिव पायल वैद्य, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, मण्डी नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.