शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सप्ताह से धीमे पड़ मॉनसून में एक बार फिर तेजी आ गई है। मॉनसून की अभी तक राज्य से आधिकारिक तौर पर वापसी नहीं हुई है और बीते दो दिन से राज्य में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछ हिस्सों में आज दोपहर बाद ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अनेक हिस्सों में आज दोपहर बाद व्यापक वर्षा हुई। इस दौरान शिमला में 26 मिलीमीटर, कुफरी में 22, ज्वाली में 18, राजगढ़ और सोलन में 11-11 तथा धर्मशाला में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सराहां, रामपुर और मशोबरा, कांगड़ा, ऊना, सुंदरनगर, अर्की, कोटखाई और जुब्बल में भी इस दौरान व्यापक वर्षा हुई। प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आज केलांग में न्यूनतम तापमान 6.9, कल्पा में 8, मनाली में 10.8 और शिमला में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27