शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों व मंडल चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने की। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया विशेषरूप से उपस्थित रहे। राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 30 सितंबर तक सम्पन्न हो जाएंगे। इसके पश्चात 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27