शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला आरंभ हो गया है। हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर अपनी कड़ी नजर रखे और इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढील न बरती जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में कहा कि उन्हें सूचना मिल रही है कि भाजपा लोगों को धन बल का प्रलोभन देने में जुट गई है। सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के कई मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में एक अध्यक्ष द्वारा सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की एक शिकायत भी सामने आई है जिस पर आयोग को तुरंत कोई कार्रवाई करनी चाहिए। राठौर ने ईवीएम की सुरक्षा में भी किसी कोताही के प्रति आयोग को चेताया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी भी सेंधमारी पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27