Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaSeptember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कार्यरत और सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियाें को सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैन्टीन के माध्यम से 17000 कार्यरत पुलिस कर्मचारियों और 20000 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के परिवारों को गुणवत्तायुक्त सामान उपलब्ध होगा। इस कैन्टीन के माध्यम से न केवल पुलिस कर्मियों के परिवारों को उत्पादों पर छूट प्राप्त होगी बल्कि उन्हें एक स्थान पर दैनिक उपयोग की सभी वस्तुऐं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने पुलिस विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की सेवा को आरम्भ करने की संभावनाओं को खोजने के निर्देश दिए ताकि इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मियों को भी लाभ प्रदान किया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों को मोबाईल कैन्टीन की सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार तीन फोर्स ट्रैवलर वाहन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन, ऊना, बिलासपुर और मण्डी पुलिस लाईनों में उपलब्ध भूमि के कुछ भाग पर इण्डियन आॅयल काॅरर्पोरेशन के रिटेल आऊटलेट को स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इन पैट्रोल पम्पों से अर्जित लाभ को पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृति प्रदान करने पर खर्च किया जाएगा।
    पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में लगभग 18 कैन्टीनें चलाई जा रही हैं और शीघ्र ही दो अन्य कैन्टीनें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक इन कैन्टीनों के माध्यम से 8 करोड़ रुपये की राशि के सामान की बिक्री की गई है।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.आर. वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.