Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आदर्श आचार-सहिंता का पालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक
    हिमाचल प्रदेश

    आदर्श आचार-सहिंता का पालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक

    By Himachal VartaSeptember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
    नाहन।
    आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले 55-पच्छाद (आ.) विधान सभा उप चुनाव के दृृष्टीगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर के परुथी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उप चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन और सभी राजनैतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थीयों को आदर्श आचार सहिंता के दायरे में रहकर चुनाव में भाग लेने अपील की।
    इस बैठक मे आये प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आदर्श आचार सहिंता के सभी पहलुओं पर चर्चा की और चुनाव के दौरान पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करवाया। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि उनकी समस्याओं के निपटान के लिए शीघ्र ही एकल खिडकी का प्रावधान करने पर विचार किया जाएगा। उन्होने सभी राजनैतिक दलों को प्लास्टिक से बनी प्रचार सामग्री का उपयोग न करने की सलाह दी। इस बैठक के दौरान उपायुक्त सिरमौर ने जानकारी दी कि आगामी चुनाव के नामाकंन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2019 है और नामाकंन समीक्षा 01 अक्तूबर, 2019 तक होगी तथा 03 अक्तूबर, 2019 तक प्रार्थी अपना नामाकंन वापिस ले सकते है।
    इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के विभिन्न खर्चो, उनके आचरणों के बारे में चुनाव आयोग द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों से प्रतिनिधियों को अवगत करवाया।
    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अजय बंसल और कांग्रेस के श्याम लाल सूद व प्रशांत ठाकुर व नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.