Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने सी-डैक प्रस्तुति में दिखाई गहरी रूचि
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने सी-डैक प्रस्तुति में दिखाई गहरी रूचि

    By Himachal VartaSeptember 25, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष वरिष्ठ निदेशक काॅर्पोरेट अनुसंधान और विकास, इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार महेश कुलकर्णी द्वारा एक ‘प्रेसेन्टेशन’ दी गई।
    उन्होंने सी-डैक के बारे में अपनी प्रस्तुति के दौरान बताया कि सी-डैक द्वारा विकसित ई-प्रमान को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और मोबाइल सेवा के साथ एकीकृत किया जा रहा है, जो सरकारी विभागों को राज्य में सार्वजनिक सेवाएं देने के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्कूलों में ‘स्कूल लैब एक्सपैरीमेंट’ करने के लिए ‘आॅनलाइन लैब’ उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि छात्र इंटरनेट की सुविधा से इन प्रयोगशालाओ में आसान और सुविधाजनक तरीके से प्रयोग कर सकें।
    मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति में गहरी रुचि दिखाई और कहा कि राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रस्ताव के सभी पहलुओं का अध्ययन करेगा और राज्य के लिए प्रस्तावित अगली पीढ़ी के समाधान को अपनाएगा।
    अनुसंधान एवं विकास निगम के वरिष्ठ निदेशक महेश कुलकर्णी ने कहा कि पराम (पीएआरएएम) शावक का उपयोग राज्य के सभी इंजीनियरिंग और विज्ञान शिक्षण संस्थानों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और ‘वर्चुअल रिएलटी’ के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए सहायक सिद्ध होगा।
    प्रधान सचिव आईटी जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का स्वागत किया।
    मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय कुंडू, निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तुति के दौरान उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.