Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों का जायजा लिया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों का जायजा लिया

    By Himachal VartaSeptember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए गठित आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह व मनोज कुमार और प्रधान सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग संजय कुुुंडू उपस्थित थे।
    मुख्य सचिव ने इस ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की सफलता के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान 1500 से 2000 लोगों के आने की संभावना है, जिनके ठहरने तथा परिवहन के उचित प्रबन्ध सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने निवेशकों व अन्य अतिथियों की परिवहन व्यवस्था के लिए किसी पार्टनर को जिमा सौंपने के भी निर्देश दिए। इस समारोह के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें ठहरने, परिवहन तथा समारोह से संबंधित अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकेगा।
    उन्होंने कहा कि इस सम्मिट के लिए 1600 से अधिक आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं और विभिन्न देशों के 20 से 25 राजदूतों के आने की संभावना है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अतिथि गृहों के अतिरिक्त अति विशिष्ठ तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए धर्मशाला, पालमपुर तथा कांगड़ा में कमरे आरक्षित किए जाएंगे।
    मुख्य सचिव ने कहा कि आयोजक समिति की अगली बैठक 16 अक्तूबर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
    बैठक में जानकारी दी गई कि सम्मिट के सफल आयोजन के लिए 9 समितियां गठित की गई हैं। सम्मिट में आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंत्री, सचिव तथा अन्य व्यक्ति अपने अनुभव सांझा करेंगे। सम्मिट के प्रथम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.