Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में हिमाचल राज्य दिवस का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में हिमाचल राज्य दिवस का आयोजन

    By Himachal VartaSeptember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। समृद्ध हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गत शाम मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार हिमाचल राज्य दिवस का आयोजन किया गया।
    इस समारोह का आयोजन, नई दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश के आवासीय आयुक्त कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर ज़िला सिरमौर और कुल्लू ज़िलों के 40 कलाकारों के समूह ने विभिन्न हिमाचली लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें नाटी, माला नृत्य, हाॅरन नृत्य, पडुंआ शामिल थे। इन प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए और उन्होंने हिमाचली प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
    इस अवसर पर पारम्परिक पत्तलों व डूनो में पारम्परिक हिमाचली व्यंजन जैसे सिड्डू, सैपू बड़ी, कद्दू का खट्टा, तेलिया माह, चिकन अनारदाना, छाह मीट सहित, मूंह में पानी ला देने वाले मिष्ठान जैसे बाथू की खीर और बदाने का मिट्ठा आदि भी परोसे गए। इस समारोह में हिमाचली हस्तशिल्प प्रदर्शनी और हिमाचली पर्यटन को बढ़ावा देने वाली फिल्म का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण थी।
    दिल्ली में हिमाचल सरकार के उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने कहा कि हिमाचल सरकार के प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू के कुशल नेतृत्व में आवासीय आयुक्त कार्यालय ने मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी व प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने इस समारोह को सफल बनाया है।
    इस अवसर पर प्रदेश की हस्तशिल्प प्रदर्शनी के अतिरिक्त पर्यटन, उद्योग तथा पर्यटन विभाग की फिल्मों से प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित की गई थी, जिसमें सभी ने रूचि दिखाई।
    अकादमी के निदेशक डाॅ. संजीव चैपड़ा, कर्मचारी और प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि संबंधित राज्यों द्वारा इस प्रकार के आयोजन एलबीएसएनएए के अधीन प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों में देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.