Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्य सरकार ‘देव संस्कृति’ को संजोकर रखने के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    राज्य सरकार ‘देव संस्कृति’ को संजोकर रखने के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्य सरकार प्रदेश की ‘देव संस्कृति’ को संजोकर रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इस कार्य में सहयोग करने वालों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कुल्लू ज़िला कारदार संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आने वाली पीढ़ी के लिए यहां की पौराणिक संस्कृति को संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के उत्सव के दौरान देव धुन बजाने का निर्णय लिया है जिसमें लगभग 2000 स्थानीय कलाकार भाग लेंगे।
    जय राम ठाकुर ने संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
    कुल्लू ज़िला के कारदार संघ के अध्यक्ष जय चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कुल्लू में देव संस्कृति शोध संस्थान आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों के बारे में भी अवगत करवाया।
    परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर और कारदार संघ के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.