Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर दिया बल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर दिया बल

    By Himachal VartaSeptember 30, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। डाॅ. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश के लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
    मुख्यमंत्री आज जिला सिरमौर के राजगढ़ में रीना कश्यप द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से उप-चुनाव के लिए नामांकन भरने के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने केन्द्र में 2014 के लोकसभा चुनावों की सीटों में बढ़ौतरी करते हुए 2019 लोकसभा के आम चुनावों में अपने बूते पर भाजपा ने 303 तथा एनडीए सहयोगियों सहित 353 सीटें जीती हैं। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गतिशील नए भारत का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में जीत हासिल कर एक नया रिकाॅर्ड स्थापित किया है। इन चुनावों में प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक व कांगड़ा की लोकसभा सीट का जीत मार्जन 4.77 लाख वोट था जो देश में सबसे अधिक था।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 20 महिनों के अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान राज्य के सभी हिस्सों का एक समान विकास सुनिश्चित किया है और उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है जो किन्हीं कारणों से विकास से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना है, इससे देशभर में ‘एक राष्ट्र-एक संविधान’ का रास्ता सुनिश्चित हुआ है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन धन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधी योजना तथा उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं एक जीवंत भारत को बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हिम केयर योजना को शुरू किया गया है जिसमें उन 22 लाख लोगों को लाया जो केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए थे। अब तक इस योजना सेे 37,000 लोगों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। इसी प्रकार, राज्य सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना को शुरू किया जिसमें उन सब परिवारों को लाभ पहुंचाया गया जो उज्ज्वला योजना से वंचित रह गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना की घोषणा करने के अतिरिक्त किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष प्रदान कर रही है।
    जय राम ठाकुर ने पच्छाद तथा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इन उप-चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताएं ताकि इन क्षेत्रों की विकास गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके।
    सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुख राम चैधरी, बलबीर वर्मा तथा परमजीत सिंह पम्मी, उपाध्यक्ष राज्य खाद्यपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, चंद्र मोहन ठाकुर, नरेश शर्मा, डेज़ी ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.